6 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 6 नवंबर 2025, गुरुवार से मार्गशीर्ष मास का प्रारंभ हो गया है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 11:47 बजे तक मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, आज का अभिजीत मुहूर्त 11:43 ए.एम. से 12:26 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 1:26 पी.एम. से 2:48 पी.एम. तक रहेगा। आज मासिक कार्तिगई का पर्व भी है। वार के अनुसार, आज गुरुवार का व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।
मेष राशि (Aries) आज आपको अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सरकारी कामों को लेकर यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ अच्छे वकील से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। यदि आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए बिजनेस में बढ़िया रहने वाला है। मित्रों और करीबियों का साथ आपको मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी परेशान रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) चन्द्रमा दशम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने निजी मामलों को मिल बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। परिवार में आपको कोई जिम्मेदारी सोच समझकर डालनी होगी। संतान पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं और आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे।
कन्या राशि (Virgo) राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। स्थायित्व की भावना आपके मन में रहेगी। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय से निपटाने की कोशिश करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आपकी राशि पर पंचम शनि एवं षष्ठम भाव चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आन्तरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले और परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपने अपने पिताजी की सेहत को लेकर यदि कोई लापरवाही दिखायी, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं और संतान के मनमानी व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। यदि आपने आपने शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किया, तो उससे आपको इतने अच्छे लाभ नहीं मिलेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि के समय तक किसी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान दें। भाइयों के साथ आपकी खूब पटेगी और कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। आप अपने शौक मौज की चीजों के खरीदारी के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मीन राशि (Pisces) आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुओं को चोरी करा सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
