6 January 2025 Ka Rashifal

6 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

6 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Shani Grah: 2025 में शनि के प्रभाव से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का है और आपके लिए तरक्‍की के योग हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा और आर्थिक मामलों में योजनाएं सफल होंगी। कहीं से आय में वृद्धि के साधन आपके लिए बन सकते हैं और आर्थिक मामलों में वृद्धि के योग हैं। दान-पुण्य में खर्च हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने टारगेट को पूरा करना होगा। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपके भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर खटपट पर चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप व्यापार में कोई परिवर्तन ना करें, नहीं तो बाद में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके घर में किसी कारण से विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों में आपस में विवाद हो सकता है। शत्रु भी परेशान कर सकते हैं। ऐसे में अपनी कार्यकुशलता से समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार में यदि संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। आपके बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और दिन भर आपके प्रतिद्वंद्वी आपको काफी परेशान कर सकते हैं। आपके कारोबार में अचानक लाभ और प्रगति होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल देने की कोशिश कर सकता है, उससे सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। बेहतर होगा कि फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी समस्या को छोटा समझा, तो बाद में वह बड़ी हो सकती है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके खर्च आपको परेशान करेंगे। आप संतान को कोई नौकरी से संबंधित फार्म भरवा सकते हैं। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको किसी काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन जोखिम भरे कामों से जुड़ा है। परिवार आपके काम के जोखिमों से अनजान है। आपको किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके सम्‍मान में वृद्धि के दिन हैं और कारोबार में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और ऑफिस में आपके को पसंद किया जाएगा और आपका दिन मान सम्‍मान से भरा होगा। परिवार में सुख और आनंद का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की दहलीज पर भूलकर भी ना करें ये काम

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। आपकी किसी आदत को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए यह दिन रणनीति बनाने का है। प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता के लिए उचित योजना बनाएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रात में माता को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको इसके लिए काफी दौड़भाग करना पड़ सकती है और आपका कोई अपना भी आपके पीछे लगा रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आपको लाभ होगा। कहीं से कोई शुभ सूचना आपको प्राप्‍त हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन काम का बोझ लेकर आएगा। विरोधी आपको फालतू कामों में उलझाने की कोशिश करेंगे। अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करें। खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई मेहमान आपके घर आकर डेरा डाल सकता है। इससे आपका खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं और आपको भारी मात्रा में धन का नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेने के लिए रहेगा। अपनी पर्सनल बातें किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी। यदि आप किसी को काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर आ सकते हैं। संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। करियर में आप कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।