5 October 2025 Ka Rashifal

5 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 5 अक्टूबर 2025, आश्विन मास का 28वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3:03 बजे दोपहर तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में स्थित रहेंगे, वहीं चंद्रमा 6 अक्टूबर की रात 12:45 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार रविवार का व्रत रखा जा सकता है, जो सूर्य देव को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज आपको अपने बॉस से रिश्ते को बेहतर करना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और शेयर मार्केट में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप किसी साइड इनकम के बारे में भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आप कुछ लोगों से भी बातचीत करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ी परेशानी में आ सकते हैं, इसलिए उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें।

वृष राशि (Taurus)  कामकाज को लेकर वृष राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक ही गुजरता हुआ दिख रहा है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी गतिविधियां आपके पक्ष में दिख रही हैं। साथी और सहयोगियों की मदद मिलेगी। लेकिन, उन पर पूरी तरह से निर्भर होना जोखिम भरा हो सकता है। नए कार्यों की योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपनी इनकम पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। खर्चों का लेखा-जोखा रखें और आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार आएगा। आप कहीं बाहर घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस दौरान पुराने मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। आज के दिन आपको किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से उसका लाभ आपको भी किसी न किसी रूप में मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक और कुछ हद तक लाभकारी साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी और आप अपने कामों में कुछ उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। आपके परिवार में कोई सदस्य नाराज हो सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। आप अपने संतान के मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)   आज के दिन आपके संकल्पित कार्य पूरे होंगे। किसी का एडमिशन कराना हो, यात्रा की व्यवस्था करनी हो या जरूरी वस्तु की खरीदारी, सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन अटका हुआ पैसा भी आपको मिलता हुआ दिख रहा है। दिन भर धीरे-धीरे आपके कई कार्य निपटते चले जाएंगे।

तुला राशि (Libra)  आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है बिजनेस या नौकरी में प्रगति के लिए आपको आज योजनाओं में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में फिलहाल ज्यादा दबाव नहीं दिख रहा है छोटी-मोटी देनदारियां चुकाने का आज मौका मिलेगा। इसके बावजूद भी आपके कोष पर असर नहीं पड़ेगा। परिजनों की कुछ मांगों को आज आपको पूरी करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सोच समझ से भी सभी काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आपकी शौक मौज की चीजें भी आसानी से पूरी होगी, क्योंकि आपको आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आप थोड़ा सावधानी बरतें। किसी नए काम को करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। इससे घर का वातावरण थोड़ा उदास रह सकता है। इस तनाव से बचने के लिए बेहतर होगा की आज किसी यात्रा या मनोरंजक गतिविधियों का प्लान बना लें। इस दौरान आपके लिए सार्वजनिक वाहन का उपयोग लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। कामों में भी कुछ कठिनाइयां  आएंगी। आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है और  आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।  आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और जीवनसाथी से भी आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप किसी की कहीं सुनी  बातों पर भरोसा ना करे और अपने बच्चों को कंट्रोल करके चले, क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगा सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। माताजी से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।