5 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 5 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज बटुक भैरव जयंती है साथ ही आज गंगा दशहरा है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से प्रगतिशील हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों में अचानक बढ़ोत्तरी आपकी योजना पर असर डाल सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ है। कोई महत्वपूर्ण डील पक्की हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलेगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से मान्यता मिल सकती है, और पदोन्नति के संकेत भी प्रबल हैं। सरकारी कार्यों में गति आएगी और जो फाइलें रुकी हुई थीं, उनके आगे बढ़ने की संभावना है। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या निवेश से जुड़े निर्णय सकारात्मक रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि अपने आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में कोई बातचीत की, तो वह मामला कानूनी हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखानी होगी। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए धन और करियर के लिहाज से दिन मिश्रित है। आर्थिक दृष्टि से कुछ हानिप्रद फैसले संभव हैं, यदि आप जल्दबाजी में निर्णय लेंगे। निवेश या उधारी जैसे विषयों में सावधानी अपेक्षित है। नौकरीपेशा जातकों को वर्कप्लेस पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, और उनके काम की गहराई से समीक्षा की जाएगी। व्यवसायी वर्ग को लेन-देन में पारदर्शिता रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा कानूनी उलझनों में फंस सकते हैं। किसी पुराने ग्राहक के लौटने से व्यापार में नई उम्मीद जगेगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए किसी अनुभवी निवेश सलाहकार से मार्गदर्शन लेना लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। संतान की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा और आप परिवार के सदस्यों को आप खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। जो करियर में प्रगति, पदोन्नति और सफलता के संकेत दे रहा है। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जो आपके नेतृत्व कौशल को उभारेंगी। अगर आप उच्च पद या सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, तो दिन प्रयासों के लिए अनुकूल है। व्यवसायी जातकों के लिए बड़ा अवसर सामने आ सकता है, कोई बड़ी कंपनी या सरकारी संस्था से टाई-अप की संभावना बन रही है। धन की बात करें तो पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े निर्णय के लिए भी समय शुभ है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने धन का लेनदेन बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है। करियर में नई दिशा और रफ्तार दोनों मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई प्रॉजेक्ट लीड करने का अवसर मिलेगा जो उनके प्रफेशनल प्रोफाइल को मजबूत करेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पार्टनरशिप या जॉइंट वेंचर से अच्छा लाभ संभव है। दिन संपत्ति खरीदने, बेचने या लीज पर देने के लिए भी अनुकूल है। वित्तीय अनुदान से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं, विशेषकर यदि आप किसी सरकारी योजना या बैंक से सहायता प्राप्त करना चाह रहे हों। शाम को किसी प्रमुख व्यक्ति से भेंट आपके करियर को एक नई ऊंचाई दे सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके गिले शिकवे बेहतर रहेंगे, क्योंकि आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने रिश्तों को बेहतर करना होगा। किसी योजना में आप थोड़ा सोच समझकर धन लगाए।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों का दिन धन और करियर की दृष्टि से लाभकारी है। अति-उत्साह में लिए गए निर्णय हानि का कारण बन सकते हैं। घर या वाहन से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसायियों के लिए दिन जोखिम लेने का नहीं है, विशेषकर अगर आप कोई नया उद्यम शुरू करने जा रहे हैं। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को आपसी तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए निर्णय एकतरफा न लें। विदेश यात्रा या नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह दिन योजना बनाने का है, कार्यवाही अगले कुछ दिनों में करें। आर्थिक रूप से खर्च अधिक और आय सीमित रहेगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पुरी हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि धन संबंधित मामलों में गंभीर निर्णयों का संकेत दे रहा है। आय के नए स्रोतों का विकास संभव है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं और पुराने क्लाइंट के माध्यम से रेफरेंस से लाभ मिलेगा। शत्रु या प्रतियोगी आपकी उन्नति से ईर्ष्यालु हो सकते हैं, परंतु आप अपनी समझदारी से उन्हें पीछे छोड़ देंगे। नौकरी में बदलाव या नई नौकरी के प्रयास करने वालों के लिए दिन शुभ है। जो लोग स्वरोजगार या स्टार्टअप में रुचि रखते हैं, उनके लिए योजना भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी। परिवार से आर्थिक मदद या परामर्श मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा। आपकी कोई मन इच्छा पूरी हो सकती हैं। संतान से किसी किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

