5 April 2025 Ka Rashifal

5 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 5 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि शनिवार शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। 5 अप्रैल को चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। इस दिन को महाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कभी भी घर की इस दिशा में ना लगाएं टीवी!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपको ऑफिस में प्रशंसा मिलने से आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है, इसलिए आप दूसरों के लिए भागदौड़ करते रहेंगे। अच्छे व्यवहार से आप माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे और कारोबार में धन से जुड़ी आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। सेहत खराब होने से कुछ परेशानी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन चल रही समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपके मनमाने व्यवहार के कारण समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है और आपका दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा। फिजूलखर्ची से बचें। शाम से रात गाड़ी चलाने के मामले में काफी सावधान रहें। प्रिय और महान लोगों से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आप संयम से कामों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम न मिलने की संभावना है। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज- मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। शाम से रात तक का समय अपने प्रियजनों के साथ वक्‍त हंसी-मजाक में बीतेगा। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा। आपको बोलने की कला से लाभ होगा। आपको हर कार्य में सम्‍मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ करने से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सावधान रहें, आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और यात्रा करना आपके लिए लाभप्रद होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान को यदि कोई सेहत से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आपको थोड़ी टेंशन रहने वाली है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। घर के सामान पर धन खर्च होगा, आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। आपको पैसों के मामले में लेनदेन करने से बचने की सलाह है। सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है। दिन में आपको सरकारी काम के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी आपके खिलाफ साजिश विफल हो जाएंगी। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी का सूखना ..किस बात की तरफ़ इशारा करता है?

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपको खानपान में लापरवाही होने से आपके शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव आपको खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपकी अपने भाई से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात होगी और रात में घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको घर बाहर के कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। आप किसी से बेवजह लड़ाई झगड़े में भी पड़ सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति को लेकर सोच समझकर कोई कदम उठाना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी को कोई शारीरिक समस्या होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।