15 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की छत से आज ही हटा दें ये चीजें, वरना मां लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज

मेष राशि(Aries)  मेष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको सुकून मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सम्‍मान में वृद्धि का है। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं और इससे आपके सहयोगियों को आप से जलन होगी। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात में पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए किसी बजट को बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने मामलों में लापरवाही ना करें और यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपको किसी विपक्षी की बातों में आने से बचना होगा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आपको ढील देने से बचना होगा। यदि आपके कामों में कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपका दिन खुशी में बीतेगा। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आप सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

 कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सेवा क्षेत्र से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने निजी मामलों में सहजता से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपने किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने पिताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकडे़ेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि आपने ढील बरती, तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको एक के बाद एक अच्छी सूचना सुनने को मिलती रहेगी। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय दोस्‍तों के साथ हंसी और मस्‍ती में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों को आज धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा और परिणाम आपके लिए काफी अनुकूल होंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें और वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे और आप अपनी योजनाओं को बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी सोच रहेगी और आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्मरण शक्ति पहले से बेहतर रहेगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मीन राशि(Pisces)  मीन राशि के लोगों का दिन सम्‍मान में बीतेगा और आज आपकी रुकी योजनाएं फिर से पूर्ण होंगी। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई काम की जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-15 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 15 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)