4 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
4 दिसंबर 2025 के पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास का 29वां दिन है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन भी सूर्य देव वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करता रहेगा। आज बुधवार का दिन होने से भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त करने हेतु पूजा-अर्चना, बुध संबंधित दान और धार्मिक अनुष्ठान करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्च अधिकारी से वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। इससे कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।
वृष राशि (Taurus) आज आप कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करें और अपने धन को थोड़ा संभालकर रखें। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई प्रॉपर्टी की आपकी डील यदि लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आप अगर भावनाओं में बहकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो बाद में आपको समस्या खड़ी हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि (Gemini) राशि स्वामी बुध षष्ठम प्रमुख शत्रु लग्न भाव में और तृतीय पराक्रम भाव में केतु परिजन से से मन को दुखित करेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। अच्छे कर्म और पुण्य से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। शासन और प्रशासन के मामलों में आप पूरा ध्यान दें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। घूमने समय के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपके काम की गति भी बेहतर रहेगी। शासन- प्रशासन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन मिश्रित फल कारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। एक साथ कई कार्यों को करते हुए सजगता बरतें। आज के दिन पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। द्वादश घर में कर्क राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है, अवरोध-विरोध के चलते भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने होंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई नियंत्रण न लें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खानपान पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि (Libra) आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपको धैर्य और संयम से काम करने की आवश्यकता है। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलें और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आए और वाहन लापरवाही से न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप अपने किसी सहयोगी की मदद के लिए आगे आएंगे और कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय चिंता को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी अपने जीवनसाथी से खूब पटेगी और दोनों आगे के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
कुंभ राशि (Aquarius) राशि स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले दिनों से चला आ रहा मनमुटाव भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में सदस्यों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

