3 December 2025 Ka Rashifal

3 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

3 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

3 दिसंबर 2025 के पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास का 28वां दिन है। आज मंगलवार का ही दिन है। इस दिन भी सूर्य देव वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करता रहेगा। आज मंगलवार का दिन होने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने हेतु पूजा-अर्चना, मंगल संबंधित दान और धार्मिक अनुष्ठान करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

मेष राशि (Aries)  आज आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ कामों को लेकर त्याग करेंगे, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आप अपने आर्थिक मामलों में सोच विचारकर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी सफलता से आपको यश और हर्ष होगा। आज माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो कोई विशेष सफलता मिल सकती है। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। शाम से रात तक का समय देव दर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके करियर में चल रही समस्या दूर होंगी। आपके बॉस आपके अच्छे कामों से खुश होकर आपको कोई नए पद देने की बात कर सकते हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर परेशान रहेंगे। किसी नई जॉब को के रहते आप ट्राई करें तो वह भी आपको मिल सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   यदि आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नेत्र विकारों से परेशानी में कमी आएगी। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। रात में अधिक तीखा भोजन न करें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और व्यापार में भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।  आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा। यदि आपने किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। अपनी शान शौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई और सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। रात के समय में आपकी रुचि दूध, दही, एवं मिष्ठान में बढ़ेगी, किन्तु दही का सेवन करें। राशि स्वामी तृतीया अस्त है स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और कामों में आप पूरा अनुशासन दिखाएंगे। आपके किसी के तर्क वितर्क में ना पड़ें, तो भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आएं और किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आप के साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक आपकी रुचि तप-यज्ञ एवं ईश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप बड़ों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकलेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जो लोग शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदमी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति भाव पूर्ण रहेगा। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी। इस दौरान रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शाम के समय अकस्मात् संतान कष्ट होने का योग दिख रहा है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नौकरी में किसी अजनबी पर थोड़ा सोच समझकर भरोसा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना लेनदेन समाप्त होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें