29 July 2025 Ka Rashifal

29 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है| पंचमी तिथि रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस दिन नागपंचमी मनायी जायेगी। देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक शिव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम व्रत है। साथ ही मंगला गौरी व्रत भी है। इसके अलावा शुभ शाम 7 बजकर 27 मिनट से शुभ रवि योग लग जाएगा।

मेष राशि (Aries)  आपको धीरे-धीरे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर व्यापार में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब उनसे भी छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष के बाद आपको हर परेशानी को दूर करने का समाधान मिल सकता है। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। आप कोई पार्ट टाइम काम करने का वक्त भी निकाल सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे और आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। कामकाज को लेकर आप कोई नई प्लानिंग करेंगे। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मिथुन राशि (Gemini)   आपके लिए यह दिन तेजी से आगे बढ़ने वाला होगा। व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। आपको खुद की नजर अपनी उपलब्धियों पर लगाने से बचाना होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र में प्रगति की स्थायी रखने के लिए भी आपको मेहनत करनी होगी। ऐसा न करने से आगे परेशानी हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ रहा है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अधिकारियों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। यदि आपको किसी काम को लेकर कुछ टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई नया वाहन खरीदने का सपना था, तो वह भी पूरा होगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाओं को भी दूर करना होगा।

सिंह राशि (Leo)   अगर कुछ दिनों से आपको व्यवसाय सही ढंग से नहीं चल रहा है, तो अपने कारोबार को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अस्थिरता के चलते मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें। नौकरी और व्यापार के मामले में स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अपने चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है, नहीं तो आने वाले समय में बढ़ सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

तुला राशि (Libra)  कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान रह सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर करें और जल्दबाजी में कोई काम न करें। साहस और बुद्धिमानी दिखाकर आप विरोधियों को पराजित कर सकते हैं। व्यापार में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको इसके बाद खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने किसी परिजन को घर मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ेंः Kendra Yog: 1 अगस्त से इन राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!

मकर राशि (Capricorn)   भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो लोग क्रय-विक्रय का व्यवसाय करते हैं उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, आपको दिनभर व्यापार से जुड़े कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। लेकिन आपके अनावश्यक मामलों से दूर रहना होगा, अन्यथा मुश्किल खड़ी हो सकती है। आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ योजना बनाने की पूरे कोशिश करेंगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर पर कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कार्यस्थल पर उच्च पद वाले अधिकारियों के साथ निकटता होने से आपको लाभ उठाने के कई शुभ अवसर पूरे दिन प्राप्त होंगे। अगर आप नया काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो उसमें भी कदम आगे बढ़ा सकते हैं। व्यापार के मामले में यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का सही उपयोग करने से आपको कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, अध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए कठिनाईयों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपने किसी लोन के लिए कोई अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। परिवारिक रिश्तों में टेंशन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको संतान के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।