29 April 2025 Ka Rashifal

29 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 29 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, इस योग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना गया है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, जोकि सूर्य का नक्षत्र है। इसके अलावा आज भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा और आपको जमीन-जायदाद के मामले में डील करने से फायदा होगा। आपको पैसों के मामले में बड़ा लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा और पिता के आशीर्वाद से ऑफिस में लाभ होगा। परिवार द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है और शाम के वक्‍त आपके घर के लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। देर रात तक सब ठीक हो जाएगा और आपको धन के मामले में लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को हर काम सावधानी से करने की सलाह है। आप विवादों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे और किसी प्रकार के फालतू खर्च से बचने की सलाह है। किसी से भी बेकार की बातें न करें और अगर आपका कहीं पैसा रुका हुआ है तो वह मिल सकता है। अपनी बुद्धि से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे और आपको शाम से रात तक भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: यात्रा करने से पहले जाने लें कहीं दिशाशूल तो नहीं, वर्ना आ सकती है भारी मुसीबत

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वालों के लिए दिन करियर में लाभ और सफलता से भरा होगा और आपको नए काम को पूरा करने में खुशी का अनुभव होगा। आपका ज्यादातर समय धार्मिक कार्य में बीतेगा और आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। आत्मविश्वास से किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको लाभ होगा। पुराने रुके हुए काम थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। आपको ध्यान देने की जरूरत है और नई योजनाओं पर काम शुरू करने से आपको लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके मन में ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर जिद और अहंकार नहीं दिखाना है। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई काम सौंपा जाएगा, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपको शिक्षा के क्षेत्र में धन लाभ होने से खुशी होगी। शिक्षा में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सफलता मिलेगी। मनचाहा लाभ होगा और आपको कुछ नई चीजें भी सीखने को मिलेंगी। आप नई चीजें सीखने में सफल रहेंगे। आप अपनी बातों को सच साबित करने में सफल रहेंगे और माता-पिता व गुरु के प्रति सम्मान रखने से आपको लाभ होगा। शाम को गाड़ी चलाते समय सावधान रहें और आपको चोट लगने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपके कामों से कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छाएं पूरी होंगी और ऑफिस में आपको ऑफिस में आपको सम्मान मिलेगा। शाम को धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और आपको धन लाभ होगा। शुभ कार्यों से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपका दिन लाभ से भरा होगा। आपके द्वारा किए जाने वाले हर कार्य में भाग्य आपका साथ देगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या उभरने से आपको भागदौड़ रहेगी। आप किसी काम को लेकर उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होने की संभावना है और आपका आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। संतान के अच्छे कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको मनचाहा लाभ होने के योग हैं। अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शाम से रात तक प्रियजनों के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा और आपको घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।