28 February 2025 Ka Rashifal

28 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

28 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

28 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः T Point Home: T प्वाइंट वाले घर क्यों नहीं लेनी चाहिए?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से शुभ है। कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। बिजनस में आपको मुनाफा काफी अच्‍छा होगा और आपके धन-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ कार्य में धन का खर्च करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम तक कोई बड़ा व्यापारिक सौदा फाइनल हो सकता है। इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। विशेष सम्मान और अधिकार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके धन में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से से बचना होगा। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, वहां से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। जिस काम को आप सबसे ज्‍यादा पसंद करते हैं, उसे करने का मौका मिलेगा। इससे आपको खुशी और आनंद मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नई योजनाएं भी मन में आएंगी और उन पर काम शुरू कर सकते हैं। यह समय आराम करने और नई योजनाएं बनाने के लिए भी उपयुक्त है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज के दिन आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा, लेकिन वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप जीवनसाथी की डिमांड पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको पारिवारिक मामले घर में रहकर निपटाने होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों से उनकी सराहना करेंगे, जिससे उन्हें प्रमोशन भी मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को धार्मिक कार्य और पढ़ाई के लिए वक्‍त मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात का समय आनंद और सुख-समृद्धि में बीतेगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। शाम को किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने नौकरी से संबंधित किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपको बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको दिल के बजाय दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। आप किसी पर आंख मूंदकर कर भरोसा ना करें। किसी दूसरे के मामले में बोलना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन लाभ से भरा होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कोई बड़ी डील आप कर सकते हैं। आस-पास के लोग परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। उनकी बातों पर ध्यान न दें और अपने मन की सुनें। आपका दिन शुभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान दें। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नए अवसर आपके आस-पास हैं, उन्हें पहचानें। आपके लिए धन लाभ के योग हैं और आपको सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में तेजी आएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। अपने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपने कर्जो से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपको परेशानी देंगे। आपका कोई धन को लेकर यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा। हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू कामों को निपटाने का अच्छा मौका है। संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे आगे चलकर लाभ होगा। ईमानदारी और नियमों का पालन करें। कई काम एक साथ आने से बेचैनी हो सकती है। परेशानी आने पर घबराएं नहीं और हिम्मत से काम लें। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन रहेगी। किसी छोड़ी हुई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें विद्यार्थियों को जीत अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।