27 May 2025 Ka Rashifal

27 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

27 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 27 मई ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और आप भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे। ऑफिस में यदि अतिरिक्त समय देना पड़े तो चिंता न करें, घर की ओर से पूरा समर्थन रहेगा। आपके प्रफेशनल नेटवर्क में कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मेहनत से प्रभावित होकर आपको प्रमोशन या नए प्रॉजेक्ट के लिए नामित कर सकता है। कारोबारियों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं, विशेष रूप से यदि वे पारिवारिक सहयोग से जुड़ी किसी योजना पर काम कर रहे हैं। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन कमाई की गति भी तेज रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कभी न पहनें इस रंग के जूते-चप्पल, वरना पीछे पड़ जाएगा दुर्भाग्य

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कुछ नए लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से निपटने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए फाइनेंस से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए दिन सर्वोत्तम है, क्योंकि आने वाले दिनों में समय की कमी रहेगी। बैंक या टैक्स से जुड़े किसी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है जिससे खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में साझेदार से मिलने वाले किसी सुझाव को गंभीरता से लें। कोई पुराना क्लाइंट फिर से संपर्क कर सकता है। शाम को परिवार संग शॉपिंग की योजना से मानसिक सुकून मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके बॉस से आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेगे। जीवनसाथी का सहयोगी सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वाले लोगों का ऑफिस में टीमवर्क और लीडरशिप सभी को प्रभावित करेगी। आप अपने साथियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद या सरकारी अड़चन लंबे समय से चल रही थी, तो उसका समाधान निकल सकता है। बिजनस में कागजी कार्रवाई पूरी कर लेने से कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लेने से लाभ होगा। शाम को तनावमुक्त समय बिताने के लिए ड्राइव या आउटिंग फायदेमंद रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भोजन करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको किसी के कहने में आकर धन लगाने से बचना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आप धन और करियर पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे। ऑफिस में अकाउंट्स या दस्तावेज़ से जुड़े किसी काम में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए उन्हें पहले से तैयार रखें। अपने कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करने से उनका सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी कार्य क्षमता और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और छोटे निवेश से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आक्रोश में आकर कोई बात करने से बचना होगा। खर्चों पर आपको पूरा ध्यान देने की आवश्कता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के दिन व्यस्‍त साबित होगा। आपके सामने कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन साथ ही उनमें सफलता की भी संभावना प्रबल है। किसी लंबे समय से रुके हुए प्रॉजेक्ट को आप पूरी कुशलता से अंजाम देंगे। आत्मविश्वास और अनुभव का सही उपयोग आपको नेतृत्व की ओर ले जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से प्रशंसा या रिवॉर्ड मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को ट्रैवल में लाभ होने की संभावना है। धन की आवक स्थिर रहेगी लेकिन व्यय बढ़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भूमि और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने मन में सामंजस्यता की भावना बनाए रखनी होगी। आप बड़ों से किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए किसी खुशखबरी के आने की पूरी संभावना है। शायद कोई इंटरव्यू कॉल या नया बिजनस प्रपोज़ल। छोटी यात्रा से आपको नए कॉन्टैक्ट्स मिल सकते हैं, जो करियर और बिजनस दोनों के लिए लाभदायक रहेंगे। अगर आप सेल्स या मार्केटिंग में हैं तो बड़ी डील हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है जो आगे चलकर लव और मनी दोनों रूपों में बदल सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करके चलने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।