26 October 2025 Ka Rashifal

26 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

26 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 26 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास का 20वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो कल 27 अक्टूबर की सुबह 06:04 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 10:46 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे और उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल शाम 4:17 बजे से 5:41 बजे तक रहेगा, इस समय शुभ कार्यों से बचना उचित माना जाता है। आज लाभ पंचमी का पर्व भी है। साथ ही, रविवार का व्रत रखने का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में आरोग्य, सम्मान और सफलता की प्राप्ति होती है।

मेष राशि (Aries)  आज आप पूरी मेहनत व लग्न से कामों में जुटेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की संगति पर आप थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपको कोई दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है, जिसमें आपका प्रमोशन भी होगा।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों के लिए राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में कुछ परेशानी देखने को मिल सकता है। आज के दिन विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम करने की आवश्यकता है। वहीं, शाम के समय अतिथियों के आने से आपके खर्चे बढ़ेगा। आपकी कुंडली के द्वादश भाव में शनि-मंगल का योग बना हुआ है। सभी आवश्यक कार्य निपटाने के लिए यह अच्छा समय है। सोमवार के दिन रुद्राभिषेक कराने से जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक  दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपको फालतू के मामले में बोलने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने  की पूरी कोशिश करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज के दिन कर्क राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बुजुर्गों के सहयो से सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। लेकिन आपको इस दौरान अपने खर्चां पर कंट्रोल करना होगा। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-खेल व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधाों के दूर होने की संभावना है। सायंकाल से रात्रि तक पुत्र व पुत्री के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए कामों में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आपकी कुछ निकटतम लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में बड़े सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में भी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आपकी राशि का स्वामी बुध द्वितीय भाव में संचार कर रहा है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं, शाम के समय व्यापार में आपको कुछ फायदा होगा, जिसका लाभ आपको आगे चलकर देखने को मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है, इसलिए  आप अपने कामों पर ही फोकस करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Chhath Puja: आज से छठ महापर्व शुरू, छठी मैया-सूर्य देव के पूजन की विधि जान लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। राशि का स्वामी मंगल तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में संचार कर रहा है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आज के दिन आपको व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण समझौते भी आपके पक्ष में होते दिख रहे हैं। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों को विरोधियों से चुनौतियां मिल सकती हैं। कुल मिलाकर आज शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा ।

मकर राशि (Capricorn)  व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान  आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर  नहीं करनी है। यदि आपको पढ़ाई लिखाई तो लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों  को भी मिल बैठकर निपटाना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज के दिन धनु राशि के जातकों को संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। आज के दिन नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे, इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान किसी प्रकार का झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आपके लिए यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी और नौकरी में भी कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा, इसलिए आवश्यक कामो में ढील देने से बचे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन मीन राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चन्द्रमा दशम भाव में वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा है। ऐसे में लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप देखने को मिलेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें