26 December Ka Rashifal

26 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

26 दिसंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा तुला पर संचार करने वाले हैं और सूर्य, बुध ग्रह और शुक्र, सूर्य ग्रह के दोनों तरफ इन ग्रहों की स्थिति से उभयचरी योग बना रहा है। साथ ही आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को सफला एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। सफला एकादशी के दिन उभयचरी योग के साथ सुकर्मा योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips 2025: नया साल आने से पहले घर से जरूर निकाल दें ये चीजें, होगा लाभ ही लाभ

ये भी पढ़ेंः Rahu Gochar: सावधान! 2025 में राहु बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की मुश्किलें

मेष राशि (Aries)  ​ मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि संदेश लेकर आया है। आपने किसी को पैसा उधार या कर्ज दिया है तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान की प्राप्ति हो रही है। मित्रों और परिचितों से मिलने का संयोग भी बनेगा। आपके आज मन पसंद भोजन मिलने का योग बन रहा है। आज किसी अपरिचित से आपको सहयोग मिलेगा।

वृष राशि (Taurus) वृष राशि वाले आज किस्मत आप पर मेहरबान हैं। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस और काम में परिवार के सदस्यों से सहयोग पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, आपकी कोई दबी समस्या आज उभर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा इसलिए आप आज थकान महसूस कर सकते हैं। आपको आज पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको आज उनका सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। अगर आप धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। आप प्रॉपर्टी में निवेश करके भविष्य में बड़ा लाभ पा सकेंगे। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आज आप कुछ समय और धन खर्च करेंगे। आपको आज बिजनेस में सतर्कता से डील करनी होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं।

सिंह राशि (Leo)  26 दिसंबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। तुला राशि वालों की आज धन के मामले में किस्मत साथ देगी, जिससे आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे और बचत करने में भी सक्षम होंगे। आज भगवान विष्णु की कृपा से आप निवेश के माध्यम से जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में सक्षम होंगे, जिससे काफी खुश नजर आएंगे और किसी संपत्ति का मालिक बनने का मौका भी मिलेगा। कारोबार में अगर मंदी चल रही है तो आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे बिजनस में अच्छी तरक्की होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वालों आज आपको अपना हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन संघर्ष भी आपको इसके लिए करना होगा। आपकी माता को कोई शारीरिक समस्या चल रही थी तो आज उनकी समस्या बढ़ सकती है। इनकी सेहत का आज ध्यान रखना होगा। वैसे आज आपको पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। जो लोग घर से दूर हैं आज उनको परिवार की याद सताएगी। अगर आज आप किसी से कर्ज या उधार लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें क्योंकि उसके लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। तुला राशि वाले आज परिवार की सुख-सुविधा बढ़ाने वाली चीजों पर धन खर्च करेंगे और घर में रंग-रोगन या साज सजावट का काम भी हो सकता है। आज आप भगवान विष्णु की कृपा से हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगे और शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में जो भी बाधा आ रही थीं, वह आज शिक्षकों और पिताजी की मदद से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको अपना पिछला रुका हुआ काम पूरा करना पड़ सकता है, जिसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   इस राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज और कारोबार में लगन पूर्वक काम पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की सफलता और सहयोग से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। छात्रों को मन पर नियंत्रण रखना होगा और पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius)    आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आपको आज अपने पेंडिंग काम को पहले निपटाने का प्रयास करना चाहिए। नया काम शुरू करने के लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि आज आपका खर्च बढ़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी होने वाले हैं। वैसे आज पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे तो आपको इसमें फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा और शाम के समय जीवनसाथी के साथ रुचिक खानपान का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज मकर राशि के जातकों के घर कोई मेहमान अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। आपको आज अपने बजट से अलग भी धन खर्च करना होगा। चिकित्सा और दवाई पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप शेयर से संबंधित कोई व्यवसाय करते हैं तो आज आपको उसमें लाभ मिलेगा। टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। सरकारी क्षेत्र के काम बनने में परेशानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप को आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता पूर्वक अपना काम करना चाहिए। आपको आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए और अपनी बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग रहना होगा। उधार दिया धन मिल सकता है, इसलिए प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces) इस राशि के जातक आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रख पाएंगे। परिवार में और समाज में आपका प्रभाव बढेगा। आपके काम की कार्यक्षेत्र में आज प्रशंसा होगी। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा, कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह समाप्त होगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।