25 October 2025 Ka Rashifal

25 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

25 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 25 अक्टूबर 2025 कार्तिक मास का 19वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो 26 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे।

आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 9 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। आज नागुला चविथी और विनायक चतुर्थी का पर्व भी मनाया जा रहा है। साथ ही, वार के अनुसार आप आज शनिवार व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में कुछ परेशानी देखने को मिल सकता है। आज के दिन विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम करने की आवश्यकता है। वहीं, शाम के समय अतिथियों के आने से आपके खर्चे बढ़ेगा। आपकी कुंडली के द्वादश भाव में शनि-मंगल का योग बना हुआ है। सभी आवश्यक कार्य निपटाने के लिए यह अच्छा समय है। सोमवार के दिन रुद्राभिषेक कराने से जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और राजनीति में भी आपको अच्छे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से खटपट हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती हैं, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभ रहने वाला है। दशम भाव में कुंभ राशि का राहु और प्रथम जन्म लग्न केन्द्र भाव में बृहस्पति के होने से आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी वह आज समाप्त हो जायेगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार प्राप्त होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। व्यापार से संबंधित किसी काम को लेकर आप यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, क्योंकि बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई समस्या आने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने धन का सदुपयोग करें और किसी को उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर आपको आंख मूंदकर भरोसा करना भी आपकी समस्या बनेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों के लिए चुनौती बने रहेंगे और वे आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। करियर और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। मीन राशि का कोई पारिवारिक व्यक्ति आपकी नीतियों को भेदने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपने निजी रहस्यों को साझा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें और फाइनेंशियल डिसीज़न सोच-समझकर लें।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आपकी राशि का स्वामी बुध द्वितीय भाव में संचार कर रहा है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं, शाम के समय व्यापार में आपको कुछ फायदा होगा, जिसका लाभ आपको आगे चलकर देखने को मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपकी खर्च करने के आदत आपका कोई भारी नुकसान करवा सकती है। संतान की फरमाइश पर आप किसी बड़े वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। राशि का स्वामी मंगल तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में संचार कर रहा है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आज के दिन आपको व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण समझौते भी आपके पक्ष में होते दिख रहे हैं। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों को विरोधियों से चुनौतियां मिल सकती हैं। कुल मिलाकर आज शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपको अपने खर्च को कंट्रोल करने के चलने की आवश्यकता है। आपके मन में भटकाव रहने से आप इधर-उधर के मामलों को लेकर लापरवाही भी दिखा सकते हैं। अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज के दिन धनु राशि के जातकों को संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। आज के दिन नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे, इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान किसी प्रकार का झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आपके लिए यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लाभदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों को काम समझने में समस्या आएगी, जिससे आपकी मुश्किल में भी दूर होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपके व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातक आज घरेलू और व्यावसायिक जीवन के बीच उलझते दिख रहे हैं। व्यवसाय के विस्तार और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का उत्तम समय है। बाहर से सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान के विवाह या करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होगा। परिवार में खुशी और तालमेल बना रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें