25 March 2025 Ka Rashifal

25 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

25 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। 25 मार्च को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। मंगलवार देर रात 3 बजकर 50 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 25 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीज़..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है। महत्वाकांक्षी लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार में तरक्की के योग हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा से सामान्य लाभ होगा। दोपहर बाद अधिकारियों से विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। शाम को योजनाएं पूरी होंगी और आपको लाभ होगा। मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है और आपका काम भी काफी अधिक रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों का आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। निराशा का अनुभव होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में रुकावट आ सकती है। दोपहर बाद नए काम की योजना बनेगी और आपको लाभ होगा। अच्छे कामों से मन प्रसन्न रहेगा। पुण्य कार्यों से आपको लाभ होगा। रात का समय सामाजिक कार्य में बीतेगा। आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। धन संपत्ति को लेकर आप थोड़ा सोच समझकर चले। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी में लोगों को अपने कामों में बदलाव लाने के बारे में सोचना होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को बुरा करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी रुचि अच्छे काम में बनी रहेगी। जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विरोध के बावजूद आपके काम पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। बिजनस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा और तरक्की के योग हैं। आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी अच्छी छवि निखरेगी। आप किसी को धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी नए मकान की खरीदारी के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही सौदा करें। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले को लेकर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती सामान खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए सावधान रहें। मन लगाकर काम करें। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी की कहीसुनी बातों में ना आए। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य रखकर निपटना होगा। आप किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने की संभावना है। आपको अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको करियर के मामले में लाभ होगा। आसपास का माहौल विपरीत रहेगा। धैर्य और अच्छे व्यवहार से माहौल को ठीक करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से परेशानी हो सकती है। रात का समय आनंद में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। कहीं से कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है।

ये भी पढ़ेः Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष दूर करने के लिए चैत्र नवरात्र पर अपनाएं ये उपाय

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है और आप अपनी संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की सोच सकते हैं। आपको अपने भाइयों का बड़ा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। अधिक धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में पिछले चार दिनों से चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। झगड़े को बातचीत से सुलझाएं। रात का समय घूमने-फिरने में बिताएंगे। आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके संबंधों में लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। आपके जूनियर कामों में आपका पूरा साथ देंगे। भगवान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा टेंशन रहेगी, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपनी इनकम के सोर्स को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।