24 December Ka Rashifal

24 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

24 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि मंगलवार शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। 24 दिसंबर को रात 8 बजकर 54 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही मंगलवार दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 24 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!

मेष राशि (Aries)  ​ मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में सफलता से भरा रहेगा। पूरा दिन व्यस्तता बनी रहेगी। आपके भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण में कुछ बदलाव हो सकता है और आपको लाभ होगा। इन बदलावों से आपको सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में होने वाले बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे। इसलिए दिन खुशी में बीतेगा। ऐसे काम करें जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और जीवन में खुशहाली आए। इसलिए काम करते समय सावधानी बरतें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी होगी। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर यदि टेंशन ले रहे थे, तो उसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शाम तक स्थिति में सुधार होगा। इससे आपका मन प्रसन्न होगा। पत्नी की सेहत को लेकर सावधान रहें। ताकि आगे कोई समस्या न आए। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। वे कुछ समय के लिए रुक सकते हैं। इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद होने से माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपको अपने कारोबार में चल रही समस्याओं को दूर करने को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन सफलता से भरा रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको तरक्की मिलेगी और व्यापार में निकटवर्ती सहयोग से आपको लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। आपका मन खुश होगा और आप तरक्की करेंगे। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips 2025: नया साल आने से पहले घर से जरूर निकाल दें ये चीजें, होगा लाभ ही लाभ

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं। वरिष्ठ सदस्यों की सेहत को आप पूरा ध्यान दें। किसी के कहने में आकर आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। इससे मन को संतोष मिलेगा। दिन आनंद में बीतेगा और आप सफल होंगे। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से बिगड़े काम ठीक हो सकते हैं। समय का लाभ उठाएं। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मनचाही सफलता मिलेगी और आपका जीवन सफलता से भरा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आपको अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर काम करने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए करियर में लाभ का दिन है। तरक्की मिलेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। इससे आपके कोष में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढ़ने का प्रयास करें। कोई स्थायी सफलता मिल सकती है। तरक्की के योग बन रहे हैं और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में पूरा ध्यान देना होगा। आप खुद को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए कमर कसकर मेहनत करनी होगी। आपको कोई सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभव व्यक्ति से ले। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनस में भरपूर लाभ होगा। आज के दिन आपके हर कार्य में सफलता मिलेगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आगे चलकर उपयोगी साबित होगी। आपके लिए मौज-मस्ती के दिन हैं। पहले की गई मेहनत अब रंग लाएगी। सफलता के योग बन रहे हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिवार के सदस्य भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको आत्मनिर्भर होकर अपने कामों को करना होगा।  भाई- बहन से यदि आप कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी को सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।