24 August 2025 Ka Rashifal

24 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 24 अगस्त, रविवार के दिन कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ऐसे में सूर्यदेव मेष, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि पर मेहरबान रहेंगे और इन्हें कारोबार में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। समाज में इन्हें विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा और व्यापार में नई योजनाओं से लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और बड़ा नाम कमाएंगे। नौकरी करने वालों को उन्नति के नए मार्ग मिलेंगे और बिजनेस में जोखिम उठाने से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधूरे काम पूरे होंगे और परिवार का माहौल भी सुखद बना रहेगा।

मेष राशि (Aries)  समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार के मामले में कोई शुभ समाचार सुनने को भी मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है और परिवार के दिन सुखद बीतेगा, जिससे आपको सुकून महसूस होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। कहीं बाहर जाने का मौका आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

मिथुन राशि (Gemini)  आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। आपको कहीं से अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति में भी लगातार बढ़ोतरी होती जाएगी। व्यापार के मामले में आपकी रुकी हुई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ सकती हैं और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में या भावुकता में आकर लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आएगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)  राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार के मामले में कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। बिजनेस करने वालों को भी लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में संतान से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, लेकिन सेहत पर खास ध्यान देना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी पेशा जातक इधर-उधर के कामों में धन लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आप  व्यस्त रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। माता जी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)  विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा या किसी प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों की समझदारी के चलते उनका मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के नए स्रोत बनने से खुश रहेंगे। व्यापार के मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप सामाजिक कामों में समय लगाएंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप परिवार में  किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।

मकर राशि (Capricorn)  व्यवसाय के क्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा और लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रहने वाला है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। आप व्यवसाय में परिवर्तन की योजना भी बना सकते हैं और विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आस पड़ोस में यदि कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप किसी विरोधी की बातों पर भरोसा न करें। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपका दिन सामान्य से कम अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या होने के संकेत हैं। ऐसे में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है और अधिक खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। व्यापार के मामले में भी आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा। बिना सोचे-समझे फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। हालांकि, दिन बीतने के साथ-साथ स्थिति सामान्य होने लगेगी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च हो सकता है। आज आपके कामों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।