23 November 2025 Ka Rashifal

23 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

23 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 23 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 18वां दिन है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, साथ ही चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में गोचर करता रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:50 ए.एम. से 12:33 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 4:05 पी.एम. से 5:25 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रदोष व्रत के बाद की तिथि है। साथ ही वार के अनुसार रविवार को व्रत रखा जा सकता है, जो सूर्य देव को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को आज अजनबी लोगों का सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है। इस दौरान अचानक आने वाली परेशानी के कारण लाभ के अवसरों में रुकावट आ सकती है। ऐसे में आपको अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। आपके विरोधी भी इस समय आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। घर में किसी तरह के निर्माण कार्य की जरूरत महसूस हो सकती है। कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्न कर सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। पारिवारिक मामले को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। संतान की नौकरी को लेकर कोई समस्या थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद के न मिलने से थोड़ी निराशा होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  परिवार में किसी बात को लेकर आज के दिन मतभेद हो सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें। इससे मान सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। हालांकि, आपको आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपको सामाजिक कामों से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। आज आपको कहीं व्यवसाय के काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आज सब कुछ अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम बिना किसी बड़ी अड़चन के समय पर पूरे हो जाएंगे। अच्छे परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। इस दौरान खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में खर्चों को कंट्रोल करना आपके लिए जरूरी होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसरों का लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी, लेकिन आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। कुछ संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

तुला राशि (Libra)  कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनी रहेगी। आपकी सूझबूझ से एक के बाद एक मामले सुलझाते चले जाएंगे। इस दौरान आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। पेट या आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करके चलने के लिए रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी होगी। आपके किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि वालों की मेहनत का आज अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। परिवार में किसी संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने की जरूरत पड़ सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों को आज आप अच्छी तरह संभाल लेंगे। नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। विरोधियों का प्रभाव भी कम होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है, लेकिन फिर भी आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचान कर ही आगे बढ़े। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से लिए गए फैसलों के लिए पछतावा होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह लंबे समय के लिए करेंगे, तो भी आपको बेहतर लाभ मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को आज समय और धन दोनों का नुकसान हो सकता है। हालांकि इस दौरान योजनाबद्ध कार्य सफल होंगे और आपको आर्थिक लाभ का अवसर भी मिलेगा। मामा पक्ष से किसी तरह का सहयोग या लाभ प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्र के आने से घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके काम भी बढ़ेंगे, जिनसे कार्य क्षेत्र में आपको प्रमोशन  मिल सकता है, लेकिन आपको अपने पद का गलत इस्तेमाल नहीं करना है, इसलिए आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और अपनी आय और व्यय भी में संतुलन बनाकर चलें, जिससे आपके फिजूल के खर्चे कंट्रोल हो सके।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें