22 September 2025 Ka Rashifal

22 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

22 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस शुभ अवधि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है और भक्तजन व्रत भी रखते हैं। आज 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह नवरात्रि का पहला दिन है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इस दिन कलश स्थापना करके मां दुर्गा की पूजा की जाती है। नौ दिनों तक कलश पूजास्थल पर ही रहता है और दुर्गा विसर्जन के दिन कलश को हटाया जाता है।

Pic Social Media

शारदीय नवरात्र 2025 का स्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर को घट स्थापना का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 बजे से 8:05 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त अभिजीत काल में होगा, जो 11:49 बजे से 12:38 बजे तक है। श्रद्धालु इन दोनों में से किसी भी समय घट स्थापना कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)  आज के दिन आपकी लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी, वहीं आपकी किसी मित्र से कहासुनी भी होने की संभावना है। आपके अंदर अहम आने से आपके लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से पछतावा होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके कामों में भी गिरावट लेकर आएगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। पार्टनरशिप में आपको पार्टनर पर निगरानी बनाकर रखनी होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम पूरे उत्साह के साथ करेंगे, उसमें कामयाबी जरूर प्राप्त होगी। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। आपके सभी काम बनते जाएंगे और अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है। लेकिन बिजनेस के मामले में कोई भी डील करने से पहले हर चीज की जांच जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, उन्हें किसी मनचाहे फल की प्राप्ति होगी और उनकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन आप अपने बॉस के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों में लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपको कुछ विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप किसी समस्या को लेकर अपने अध्यापकों से भी बातचीत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आपको किसी बौद्धिक काम में सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, बिजनेस के मामले में कोई नई डील आपकी शर्तों के अनुसार फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। वहीं, नौकरी करने वाले अपने काम में व्यस्त रहेंगे और आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने का प्लान भी बना सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)  आज आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आप किसी काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना रखें। आपको सोच समझकर किसी काम को करना होगा। कारोबार में कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही ना करें। यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने बिजनेस में भी कुछ धन लगाने की सोचेंगे। कोई बड़ा जोखिम लेना आपकी परेशानियों को बढ़ाएगा।

कन्या राशि (Virgo)  आपकी रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रुचि रह सकती है। वहीं अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने और करियर बनाने के बारे में विचार कर सकती हैं। इसी के चलते आपको कुछ धन लाभ होने की संभावना भी बनी हुई है। आप पैसों की समस्या का सामना भी कर सकते हैं। लेकिन बुद्धिमानी और समझदारी से यह परेशानी दूर हो जाएगी। इस समय किसी को उधार देने से बचें और उन्हें अपनी स्थिति बताएं।

तुला राशि (Libra)  आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा और आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस ले सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी एक्सपर्ट की राय लेकर आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं और आइडियाज को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। वहीं, आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से भी हो सकती है। हालांकि, आर्थिक मामलों में व्यय की स्थिति बनेगी। ऐसे में आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। निजी जीवन में रिश्तों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकजुटता रहने से सभी सदस्य एक दूसरे के काम आएंगे। आप अपने घर और बाहर लोगों से तालमेल बनाकर रखें। आपके काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  नौकरी करने वालों को ऑफिस में अपना काम पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। हालांकि, आपको इसका लाभ जरूर प्राप्त होगा। अपनी मेहनत से आपको उन्नति के रास्ते मिल सकते हैं। वहीं, व्यापार के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने से फायदा होगा और लव लाइफ में साथी के साथ रिश्ता गहरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। नौकरी में भी यदि आपको कोई समस्या है, तो आप अपनी बात अपने बॉस के सामने अवश्य रखें। आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी किसी बात को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। लेकिन दोपहर में वही बातें आपको प्रसन्नता दे सकती हैं। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपनी जगह बनाने के लिए समझदारी से काम करने होंगे। बुद्धिमानी से किए कार्यों से आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं, बिजनेस के मामले में आपको किसी डील के बारे में फैसला लेना रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।