22 January 2026 Ka Rashifal

22 January 2026 Ka Rashifal: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, कौन रहे सतर्क

Yours राशि
Spread the love

22 January 2026 Ka Rashifal: 22 जनवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और नए मौके लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, धन, सेहत और परिवार से जुड़ी हर राशि की स्थिति नीचे विस्तार से जानिए।

22 January 2026 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और मनपसंद काम करने का मौका मिलेगा। किसी दोस्त की मदद करने से सम्मान बढ़ेगा। पिता से जुड़ा कोई फैसला आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

व्यापार में नए प्रयोग करने का दिन है, जो आगे चलकर लाभ देंगे। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। नौकरी में बॉस से तालमेल जरूरी है। संतान की पढ़ाई को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं। बोलने में संयम रखें।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए रास्ते खुलेंगे और रुका पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से पहचान बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में कागजात ध्यान से देखें।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

22 January 2026 Ka Rashifal: कर्क राशि (Cancer)

आज उन्नति और सफलता का दिन है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। पार्टनरशिप से जुड़ा सौदा फाइनल होगा। किसी के बहकावे में न आएं।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: चावल का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए प्रयास सफल होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पर खर्च होगा, लेकिन खुशी मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: नारंगी
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज अपनी कमियों पर ध्यान देने की जरूरत है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मां की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।

22 January 2026 Ka Rashifal: तुला राशि (Libra)

खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें। पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। किसी से विवाद करने से बचें।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। अजनबियों पर भरोसा न करें और बिना मांगे सलाह देने से बचें। दान-पुण्य में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता से लाभ होगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं। पुराने दोस्त से मिलकर खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गुरु मंत्र का जप करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मकर राशि (Capricorn)

दिन सकारात्मक रहेगा। समझदारी से लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। बिजनेस में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन पिता की सलाह मददगार रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

22 January 2026 Ka Rashifal: कुंभ राशि (Aquarius)

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस का जरूरी काम जल्दी निपटाना पड़ सकता है। धैर्य रखें और सहयोगियों की सलाह लें। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी होगा।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: नीले फूल मंदिर में अर्पित करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मीन राशि (Pisces)

दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। काम का दबाव और यात्रा के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।