21 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 21 सितंबर 2025, रविवार का दिन है और पंचांग के अनुसार यह आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। यह तिथि आज रात 01:23 एएम, 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी, जिससे नवरात्र का शुभारंभ भी माना जाएगा। आज सर्वपितृ अमावस्या भी है, जिसे आश्विन अमावस्या भी कहा जाता है। यह दिन पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। इसके अलावा, चूंकि आज रविवार है, इसलिए श्रद्धालु सूर्य देव को समर्पित रविवार व्रत भी रख सकते हैं।

मेष राशि (Aries) आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई नई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे।
वृष राशि (Taurus) कारोबार के मामले में दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी या भावुकता में लेने से बचें। हालांकि, माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जाएगी। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी का प्रयोग करने से आपको लाभ प्राप्त होगा और धीरे-धीरे उन्नति मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि (Gemini) आज आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। धर्म के मार्ग पर चलकर आपको परम सुख की प्रति होगी और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए उन्हें समस्या अवश्य आएगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। लेकिन उनकी बातों पर आपको ध्यान देने से बचना होगा। अपने कार्य पर लगे रहने से लाभ जरूर प्राप्त होगा और भविष्य में आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं, नौकरी करने वालों का दिन भी अनुकूल रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) आज आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने काम पर फोकस करके आगे बढ़ना होगा। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर कोई डर बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप वाणी व व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील फाइनल हो सकती है, जो लंबे समय से अटकी हुई थी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।
कन्या राशि (Virgo) कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर सही निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। इसी के चलते आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। वहीं, बिजनेस के मामले में आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, विपरीत परिस्थिति में क्रोध से बचना होगा।
तुला राशि (Libra) आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को योजना बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको नौकर चाकरों का पूरा सुख मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कोई डील फाइनल होगी।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) यह दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष काम करने या योजना बनाने में लगे रह सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल बढ़ेगा। इससे भविष्य में लाभ भी मिल सकता है। आपको किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, परिवार में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn) आज आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी और आप पूरी कूटनीति से कामों को करेंगे। आपके बॉस को आपका काम करने का तरीका खूब पसंद आएगा। आपका कोई परिजन आपके घर आ सकता है। आप उनके साथ में लगे नजर आएंगे। भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको की कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से मिलने की इच्छा थी, तो वह भी पूरी हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर आपका धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो अब वह अचानक से आपको वापस मिल सकता है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको कार्यस्थल पर अधूरे पड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार के मामले में नए संपर्कों से लाभ की स्थिति बन सकती है। ऐसे में तनाव कुछ कम होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे और आपको कोई साइड इनकम की संभावना है, लेकिन आप कार्य क्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बनें, नहीं तो इससे आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपके साथी के साथ समय बिताएंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखानी है और अपने विरोधियों को भी आप आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की किसी प्रतियोगिता में जीत हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई खास उपलब्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, आप अपनी संतान के भविष्य की ओर भी कुछ ध्यान दे सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको सही निर्णय लेने से लाभ मिल सकता है और कामकाज के चलते थोड़ा ज्यादा बिजी रह सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

