21 February 2025 Ka Rashifal

21 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

21 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज यानी 21 फरवरी को दिन शुक्रवार है। आज के दिन के स्वामी शुक्र राजयोग के साथ गुरु के साथ राशि परिवर्तन योग भी बनाएंगे। इस शुभ संयोग के साथ आज अष्टमी उपरांत नवमी तिथि को चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से होते हुए संचार करेंगे और चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से आज विपरीत राजयोग भी बनेगा। इसके साथ ही आज हर्षण सहित कई अन्य योग भी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा का लाभ वृषभ, कर्क, समेत कई राशि वालों को प्रदान करेंगे। इन्हें आज किन-किन मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा आइए विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना सही है?

मेष राशि (Aries)  आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा । सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है । इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिये अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप सतर्क रहेंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएंगे आपको बेहतर महसूस होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज कार्यस्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें। पिछली बातों से मिली सीख को आज ध्यान में रखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों आज आपको बिना वजह किसी काम को लेकर चिंता रह सकती है। आज व्यापारी वर्ग के लोगों को कामकाज में थोड़ा परेशानी हो सकती है व्यवसाय में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि, अपनी चतुराई से आप इन सबसे निपटने में कामयाब रहेंगे। कुछ समस्याएं वास्तविक होंगी, तो कुछ बेकार। भविष्य के लिए पैसा निवेश करने की योजना बनाएं। अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा फोकस करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी आज आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। तभी सही निर्णय ले पाएंगे और लाभ के मौके पहचान पाएंगे। वरना आप उलझा हुआ ही महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए फिलहाल, समय अच्छा नहीं है क्योंकि, व्यापार में किसी से बहस हो सकती है, जिस कारण आपको तनाव होगा। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे मन परेशान होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। आज अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजरअंदाज न करें। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बितेगा, आप उसके साथ बाहर जा सकते है जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का मन बनायेंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के घर- परिवार में शादी की बात चल सकती है। जिससे घर में खुशी का माहौल लाएगा। शाम को मेहमान आ सकते हैं, जिससे खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए फिलहाल, नौकरी बदलने के लिए भी समय अच्छा है। हालांकि, आपको सलाह है कि किसी की तारीफ पर ध्यान न दें, सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  इस राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि इस राशि के जो लोग साझेदारी में कामकाज करते हैं उन्हें आज थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। अपने बिजनेस पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। शादीशुदा लोग यदि ससुराल वालों को पैसा देते हैं तो ससुराल वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है। जिन लोगों का अपना भाई से विवाद चल रहा है उनका विवाद आज खत्म हो जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)   आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा। जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, आज उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता हैं। आज जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली

मकर राशि (Capricorn)   सितारे बते रहे हैं कि मकर राशि वालों को आज आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। यह आपके लिए राहत की बात होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों के सहयोग की ज़रूरत पड़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर खुश होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आप पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा। 

मीन राशि (Pisces)  सितारे बता रहे हैं कि मीन राशि वाले आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, व्यस्तता के बावजूद परिवार के बड़ों के लिए समय निकालेंगे। आज शाम के समय आपके घर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में चहल-पहल रहेगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। उनके साथ समय बीताकर आपको काफी आनंद महसूस होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।