तेज़ रफ्तार..और नोएडा एक्सप्रेसवे पर उजड़ गया एक परिवार

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा में शनिवार एक परिवार के लिए काल साबित हुआ। सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और 3 महीने के बेटे की मौत हो गई..जबकि युवक के दो रिश्तेदार साली और बुआ की हालत गंभीर है।

सौ. भास्कर

क्या है मामला ?

नई दिल्ली के मोती नगर के रहने वाले कार्तिक (25) रहते थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी शिवानी (23), साली शीतल शर्मा (18), बुआ सुमन गुप्ता और 3 महीने के बेटे के साथ आगरा में शादी में गए थे। सभी देर रात शादी से वापस दिल्ली के लिए निकले। शनिवार सुबह 5 बजे सभी नोएडा पहुंचे। सेक्टर-160 के पास कार अचानक उनकी गाड़ी डिस्बैलेंस होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सौ. भास्कर

जिनका नज़दीकी अस्पताल में इलाज़ जारी है।

READ: Noida-Greater Noida west news,Noida Extension News, khabrimedia, Breaking news