भोपाल की ‘स्वराज एक्सप्रेस’ डाउन! धड़ाधड़ 4 विकेट गिरे

बड़ी ख़बर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आ रही है। जहां एक साथ 4 पत्रकारों लवकुश, संदीप, अमरीन, अनंत ने संस्थान को अलविदा बोल दिया है। संदीप और लवकुश ने TV-27 चैनल से नई पारी की शुरुआत की है।

Continue Reading

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर ‘ग्रहण’!

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से जो ख़बर आ रही है वो अच्छी नहीं कही जा सकती। फिलहाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में बाधा उत्पन्न होती दिख रही है। एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल के निर्माण के क्रम में किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। 13.45 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। उनका दावा है यह जमीन सोर है। इस बंजर जमीन में रेहू होता है। इसके मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों के विरोध और जमीन पर कब्जा नहीं दिए जाने के का कारण काम अटक गया है। दरअसल, जेवर में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण इन दिनों तेजी से हो रहा है। जनवरी 2024 से इसका ट्रायल शुरू करने और अक्टूबर से कमर्शल उड़ान भरे जाने की तैयारी है। यहां सारे काम तो तेजी से चल रहे हैं लेकिन इसकी बाउंड्री वॉल पूरी कराने का काम बीच में अटक गया है।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा से दर्दनाक ख़बर..हर तरफ चीख पुकार

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा से आ रही है जहां कासना के नजदीक पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक व बस की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 28 लोग घायल हो गए वहीं एक मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Continue Reading

Republic TV के मालिक अर्नब गोस्वामी को लेकर बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर अर्नब गोस्वामी( Arnab Goswami) को लेकर सामने आ रही है। ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने अवमानना से जुड़े वर्ष 2016 के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष बिना शर्त माफी मांगी है।

Continue Reading

भारत समाचार न्यूज़ चैनल में पत्रकारों की भर्ती

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) से जुड़ने का अच्छा मौका है। दरअसल, यहां एंकर कम प्रड्यूसर (फीमेल कैंडिडेट), रनडाउन प्रड्यूसर (आउटपुट), एग्जिक्यूटिव/असिस्टेंट (Ingest & RF/Technical), इंजीनियर-आईटी और ब्रॉडकास्ट के साथ-साथ प्रड्यूसर/असिस्टेंट प्रड्यूसर (असाइनमेंट) के पदों पर वैकेंसी है। 

Continue Reading