नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) से जुड़ने का अच्छा मौका है। दरअसल, यहां एंकर कम प्रड्यूसर (फीमेल कैंडिडेट), रनडाउन प्रड्यूसर (आउटपुट), एग्जिक्यूटिव/असिस्टेंट (Ingest & RF/Technical), इंजीनियर-आईटी और ब्रॉडकास्ट के साथ-साथ प्रड्यूसर/असिस्टेंट प्रड्यूसर (असाइनमेंट) के पदों पर वैकेंसी है। आपको बता दें सभी भर्तियां लखनऊ दफ्तर के लिए की जाएगी।
ये भी पढ़ें: टाइम्स नेटवर्क में Vacancy..जानिए पूरी डिटेल

इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उन्हें ग्रेजुएट/डिप्लोमा/टेक्निकल होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Jagran न्यू मीडिया में बड़े पैमाने पर Vacancy
यह सभी पद लखनऊ के लिए हैं जिन आवेदकों के पास टीवी मीडिया में काम करने का अनुभव होगा, उन्हें नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक एक हफ्ते के अंदर अपना अपडेटेड रिज्युमे [email protected] पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी विज्ञापन से ले सकते हैं।
