नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना की रफ्तार..इतने बच्चे बीमार
देशभर में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ते ही सख्तियों का दौर शुरू हो गया। अब नोएडा के मॉल और मल्टीप्लेक्स में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किए। नोएडा में 24 घंटे में रिकार्ड 197 नए कोरोना के मरीज सामने आए है। वहीं 151 मरीज ठीक हुए। 750 सक्रिय मामले है। जिनमें से 27 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। बाकी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन है। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री पर काम किया जा रहा है।
Continue Reading