नोएडा से उड़कर जा सकेंगे आगरा, मथुरा..2 महीने में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

एक ओर जहां कुछ ही समय में जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है, वहीं नोएडा में भी हेलीपोर्ट बनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई है…और इसका रास्ता गुरुवार को रास्ता साफ हो गया है। नोएडा के सेक्टर-151ए में देश का सबसे बड़ा हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। जिसका काम जल्दी शुरू किया जाएगा। हेलीपोर्ट बनाने के लिए रिफैक्स एयरपोर्ट एवं ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है। हालांकि तकनीकी बिड में कंपनी की ओर प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का परीक्षण करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने फाइल को सलाहकार कंपनी राइट्स के पास भेज दिया है।

Continue Reading

कहीं 24 साल गुजार दिए..कहीं 6 महीने टिक नहीं पाए !

ये चैनल की बिडंबना ही है कि एक महिला एंकर जिन्होंने करीब 24 साल ज़ी न्यूज़ में बिता दिए। चंद महीने पहले भारत24 ज्वाइन करती हैं और चैनल उनसे अपना नाता तोड़ लेता है। नाम है मीमांसा मलिक। खबर है कि मीमांसा मलिक और नेशनल न्यूज़ चैनल भारत24 की राहें जुदा हो गई है।

Continue Reading

इस चैनल ने अगर थमाई ‘पिंक स्लिप’..समझो नौकरी गई!

15 अगस्त को एक चैनल बड़े धूम धाम से शुरू हुआ था। बड़े-बड़े पत्रकार चैनल से जुड़े थे। जबरदस्त शोर-शराबा हुआ था। नाम है ‘भारत24’ (Bharat24)..लेकिन उसी चैनल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जो किसी लिहाज से ठीक नहीं है। नाम ना छापने पर चैनल के एक पत्रकार ने बताया कि करीब 20 पत्रकारों को पिंक स्लिप यानी गुलाबी पर्ची पकड़ा दी गई है। जिसका सीधा मतलब है..उन्हें नमस्ते कर दिया गया है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है। खबर भेजने वाले पत्रकार ने यहां तक कह दिया कि ये सबकुछ चैनल में अहम पद पर विराजमान एक महाशय के कहने पर हो रहा है।

Continue Reading

सुपरटेक-1 में एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा..फ्लैट मालिक ख़बर ध्यान से पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। कहानी बुधवार देर शाम की है। टावर D-5 में बर्थडे पार्टी थी। 20 के करीब लोग टू-व्हीलर-4 व्हीलर पर सवार होकर गेट नंबर-1 से अंदर जाने लगे तो सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया। लेकिन फ्लैट में रहने वाले किराएदार ने माय गेट एप पर एंट्री की इजाजत दे दी। सभी अंदर से टावर D-5 पहुंच गए। पार्टी का दौर शुरू हो गया। तेज आवाज़ में गाना-बजाना..शोर मचाना..जिससे टावर में रहने वाले लोग परेशान हो गए। और सिक्योरिटी इंचार्ज से शिकायत की। पार्टी में शामिल युवकों से शोर-शराबा बंद करने को कहा गया..लेकिन शराब के नशे में धुत युवक मार-पीट पर उतारू हो गए। गालियां देने लगे।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन में 3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड

दर्दनाक खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) से है। जहां चिपियाना बुजुर्ग रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने एक महिला ने अपनी बेटी के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला के पति की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति की युवती की वजह से अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था।

Continue Reading