ANI का “डबल धमाल”..सैलरी और वीकली ऑफ को लेकर बड़ी ख़बर

न्यूज़ एजेंसी ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) में काम करने वाले पत्रकारों और जॉब के लिए Apply करने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी ख़बर.. एजेंसी ने Employees को हफ्ते में दो वीकली ऑफ देने का ऐलान किया है। जिससे यहां काम करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही कंपनी ने तमाम पदों पर भर्तियां भी निकाली है।  

Continue Reading

Supertech ecovillage की इस सोसायटी में बैचलर्स को नहीं मिलेगा फ्लैट

तेज आवाज़ में गाना-बजाना..देर रात तक शराब पार्टी..ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज में रहने वाले ज्यादादर बैचलर किराएदारों की पहचान बन चुकी है। यही वजह है कि सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसायटी की तरह ही सुपरटेक ईकोविलेज-3 में भी बैचलर्स को फ्लैट नहीं देने का फरमान सुनाया गया है। इसे लेकर मेन गेट पर ही पोस्टर लगा दिए गए हैं। अगर आप बैचलर हैं और सेक्टर 16बी स्थित सुपरटेक ईकोविलेज-3 सोसायटी में किराये पर फ्लैट लेना चाहते हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी। यहां के निवासियों का कहना है कि बैचलर के रहने से सोसायटी के फ्लैटों में देर रात तक तेज म्यूजिक के साथ पार्टी होती रहती है, जिससे आसपास के लोग डिस्टर्ब होते हैं। निवासियों का यह भी कहना है कि रोक के बावजूद भी सोसायटी में 10 प्रतिशत से ज्यादा बैचलर रह रहे हैं।

Continue Reading

इंडिया न्यूज़ से बड़ा विकेट गिरा..जानिए किसने दिया इस्तीफा ?

देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी’ (iTV) नेटवर्क के चैनल ‘इंडिया न्यूज’(India News) में बतौर न्यूज़ डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदीप भंडारी(Pradeep Bhandari) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप यहां रात 8 बजे के प्राइम टाइम शो ‘जनता का मुकदमा’

Continue Reading

सुपरटेक-1 के लिए बड़ी ख़बर..रजिस्ट्री भी होगी, पजेशन भी मिलेगा

जब से सुपरटेक दिवालिया हुआ है..इकोकिविलेज-1, इकोविलेज-2 और इकोविलेज-2 के फ्लैट खरीदारों की बेचैनी बढ़ गई है। इसमें वो लोग हैं जिन्हें फ्लैट तो मिल गया है लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई है। दूसरे वो जिन्हें अभी तक पजेशन नहीं मिला है। इकोविलेज की इन्हीं समस्याओं को लेकर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नेफ़ोवा से जुड़े घर ख़रीदारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। ये वार्ता 45 मिनट तक चली, जिस दौरान पूरे जनपद के घर ख़रीदारों के मुद्दे को रखा गया।

Continue Reading

Noida Extension के स्टेलर जीवन-1 के पास करंट..3 की मौत

बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी स्टेलर जीवन-1 के पीछे मौजूद गांव एम्नाबाद से है। जहां एक खेत मालिक ने क्रूरता की सारी हदें पार दी। मालिक ने खेत में लगी गोभी को बचाने के लिए खेत में करंट के तार लगा दिए ताकि कोई गोभी चुराकर ना ले जाए। और इसका शिकार बने तीन कुत्ते। जिनके खेत में घुसते ही उन्हें करंट लगा और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों की करंट लगने से मौत की खबर से हड़कंप मच गया।

Continue Reading