CM केजरीवाल से गुहार..’हैवान बेटे से बचाओ सरकार’

एक मां जो बेटे को पालने, उसकी जिंदगी बनाने में अपना सबकुछ दांव पर लगा देती है। पिता बेटे की परवरिश के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करता है। जरा सोचिए अगर वही बेटा, कपूत बन जाए..अपनी मां, अपने पिता को प्रताड़ित करे तो।

Continue Reading

एक्टर सतीश कौशिक की मौत का ‘दवाई’ से क्या कनेक्शन! पढ़िए पूरी ख़बर

मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुरुग्राम के एक अस्पताल में सतीश कौशिक ने होली वाले दिन यानी 8 मार्च को अंतिम सांस ली। लेकिन उनकी मौत मामले में पुलिस को कुछ संदिग्ध दवाएं हाथ लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक जिस फॉर्म हाउस में सतीश कौशिक ने होली पार्टी की थी वहां से कुछ संदिग्ध दवाई बरामद हुई हैं। सतीश कौशिक ने जिस दोस्त के फॉर्महाउस में होली की पार्टी की थी वहां से जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक दवाई के पैकेट मिले है।  पार्टी में 15 से 20 लोग शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है और उनको बुलाकर  पूछताछ की जा रही है। 

Continue Reading

दिल्ली के लिए नई मुसीबत बना आश्रम फ्लाईओवर !

चंद दिनों पहले दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर खुलने का लोग जश्न मना रहे थे वो एक नई मुसीबत लाया है। दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से नोएडा से एम्स तक तो रूट सिग्नल फ्री हो गया है। लेकिन सराय काले खां पर भारी जाम लगने लगा है। नए फ्लाईओवर पर चलने वाले वाहन, रिंग रोड पर भारी वाहन, बारहपुला एलिवेटेड रोड पर एम्स की ओर से आने वाला ट्रैफिक सभी आकर एक बिंदु पर मिलते हैं। जिसकी वजह से सराय काले खान पर जाम लग जाता है।

Continue Reading

दिल्ली से देहरादून 2 घंटे में..घूमने के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर

गर्मियों की छुट्टी में अक्सर लोग बाहर घूमने का प्लान करते हैं। और पहाड़ पर जाना उनकी पहली पसंद होता है। खासकर उत्तराखंड, गर्मियों के वक्त हॉट डेस्टिनेशन माना जाता है। दिल्ली से देहरादून का जो सफर 6 घंटे में पूरा होता था उसमें अब 2.5 घंटे लगेंगे। असल में दिल्ली से देहरादून को जोड़ने के लिए एक एक्सप्रेस वे बन रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे ..जिसे जो कि 1 जनवरी 2024 को खोल दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा भी कर दी है। 

Continue Reading

सुपरटेक का ‘रेंटल स्कीम’, हजारों लोगों को लगाया चूना !

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक में अब तक हजारों लोग निवेश कर चुके हैं। खासकर सबसे ज्यादा लोगों ने सुपरटेक इकोविलजे-1,2 और 3 में निवेश किया है। कुछ लोगों को फ्लैट मिल गया और कई लोग अभी तक फ्लैट की राह देख रहे हैं। सुपरटेक बिल्डर ने ऐसी ही एक स्कीम निकाली सुपरटेक इकोविलेज-2 में। नाम दिया रेंटल स्कीम।

Continue Reading