ग्रेटर नोएडा मेट्रो: इन सोसायटी के लोगों की खुलेगी किस्मत
एक्वा मेट्रो लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन को ब्लू और मजेंटा लाइन के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden, Metro Station) से जोड़ने के लिए एक कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम चल रहा है. योजना को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी तैयार हो चुकी है. लेकिन डीपीआर को हरी झंडी मिलने से पहले अब उसमे एक बड़ा बदलाव किया जाएगा. कॉरिडोर को नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) के पास से निकालने के बजाए रेजिडेंशियल इलाके से ले जाने की कोशिश हो रही है. इससे सेक्टर्स में रहने वालों को बड़ा फायदा होगा. इस संबंध में नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के बीच बैठक हो चुकी है. अब नए रूट के लिए दोबारा से सर्वे होगा. यह कॉरिडोर करीब 11.5 किमी लम्बा है.
Continue Reading