इंडिया टीवी से ‘बाबा’ की विदाई, मंगलवार को शपथग्रहण

TV

इंडिया टीवी(India Tv) में लंबी पारी खेलने के बाद ब्रजेश कुमार ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। ब्रजेश अगले हफ्ते न्यूज18 इंडिया के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे। इंडिया टीवी में ब्रजेश सुपरफास्ट टीम के इंचार्ज थे।

NNI न्यूज़ से करियर की शुरुआत करने वाले ब्रजेश ने 2008 में आजाद न्यूज(Azad News) में एंट्री ली। करीब 3 सालों तक आजाद न्यूज में काम करने के बाद ब्रजेश इंडिया न्यूज(बिहार-झारखंड) का हिस्सा बने। और प्रोग्रामिंग से लेकर शिफ्ट इंचार्ज तक की भूमिका निभाई।

इंडिया न्यूज के बाद ब्रजेश कुछ समय के लिए महुआ न्यूज भी गए। हालांकि कुछ ही वक्त में ब्रजेश ने संस्थान को अलविदा कह दिया और इंडिया टीवी से जुड़ गए। इंडिया टीवी में करीब 8 साल की पारी के बाद ब्रजेश ने अपना ठिकाना बदलते हुए अब न्यूज18 इंडिया का दामन थाम लिया।

खबरी मीडिया की तरफ से ब्रजेश कुमार को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Brijesh Kumar, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *