20 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 20 सितंबर 2025 को आश्विन मास का 14वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो कि रात 12:16 बजे (21 सितंबर) तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है और इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में तथा चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे। आज चतुर्दशी श्राद्ध किया जाएगा, जो पितरों की शांति और तर्पण के लिए विशेष माना जाता है। इसके अलावा शनिवार होने के कारण आज शनिदेव का व्रत भी रखा जा सकता है, जो शनि कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

मेष राशि (Aries) व्यापार के मामले में किसी नई जगह पर निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लेना लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं, जमीन-जायदाद के मामले में भी कोई भी सौदा जल्दबाजी में न करें। बिजनेस के मामले में अगर थोड़ा सा रिस्क उठा लें तो आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं, नौकरी करने वाले अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते हैं।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि (Gemini) अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब आपको समाधान मिल सकता है। साथ ही, ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहे से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में धन किसी योजना या सही जगह पर निवेश हो रहा है, तो बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अन्यथा आपको इस समय धन से जुड़े मामले में जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चो को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार में कोई सदस्य यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आपको उनकी बातों पर ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको बेवजह के भागदौड़ लगी रहेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप अपने घर लिए कुछ घरेलू चीजों के खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति की ओर कदम थोड़ा सोच समझकर भी बढ़ाएं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) आपका दिन मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का तनाव लेने से बचना होगा क्योंकि, धीरे-धीरे हालात बेहतर होते जाएंगे। आपके हुनर सभी के सामने आ सकते हैं, जिनसे आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कठिन प्रयास और मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घर परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जो आपकी टेशनों को बढ़ाएगा और लड़ाई-झगड़े भी बढ़ेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा। जीवनसाथी से आपकी खूब पटेगी।
तुला राशि (Libra) कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अगर आप कुछ धन निवेश करते हैं, तो इससे स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। साथ ही, आपको सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। लेकिन आपको अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें और किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है।
मकर राशि (Capricorn) अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी विवाद या समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। इससे थोड़ी राहत महसूस होगी। वहीं, व्यापार के मामले में किसी मित्र की सहायता से आपके रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, निजी जीवन में आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको कामों में विघ्न आते रहेंगे। आपका बॉस से भी आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। संतान अच्छा करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यस्थल पर आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। वहीं, आपको अपने आसपास के गलत और सही लोगों में पहचान करनी होगी। साथ ही, आर्थिक व व्यापारिक मामलों में भी फैसले सोच-समझकर लेने जरूरी होंगे। नौकरी करने वालों को अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य मामलों में कमजोर रहने वाला है। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको मात देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। व्यापार में आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

