2 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 2 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। शाम 5 बजकर 47 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन राशि राशि से छठे भाव में चंद्रमा के होने से खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल और भुगतान करने पड़ सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कहकर कर हल्का महसूस करेंगे। आपको आज अपना उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Shani Sade Sati: अगले ढाई साल तक साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान रहेंगे ये राशि वाले!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने हुनर को तराशेंगे, जो आपकी आय के सोर्स को बढाएगा। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई में वृद्धि वाला रहेगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्य के साथ आप मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि निवेश करने से पहले सभी पक्षों को समझ लें। आप आज सुख साधनों के साधन प्राप्त करेंगे। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी भाई बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो कार्यक्षेत्र में उसे पूरा करने के लिए आपका सहयोगी आपकी मदद कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) आपकी राशि से आज चंद्रमा दूसरे भाव में हैं अतः आज साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए। अगर आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। आज आप अपने माता-पिता को यात्रा पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी।
ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: सूर्य गोचर की वजह से इन 4 राशियों पर बरसेगा अपार धन!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने परिवार में अपनी जिम्मेदारियां से बिल्कुल पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपको अपने खर्चो पर थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको कोई काम को लेकर बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन आपको आज कुछ महत्वपूर्ण काम भी निपटाने होंगे। बिजनेस में आपको आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले जातको को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम प्राप्त कर पाएगे। आपको आज वाणी को संयमित रखना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जानकारी किसी दूसरे से शेयर ना करें। आपको अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करने की आवश्यकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव और गलतफहमी होने की आशंका है, रिश्ते में सच्चाई और तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी कारोबार की बात करें तो आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। आपको कोई जटिल और कठिन काम आज पूरा हो पाएगा। आपको आज दोस्तों के साथ वक्त बिताने और कहीं घूमने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी लापरवाही बरतने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। ऐस में आज माहौल खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। अधिक तला-भुना भोजन करने से बचना चाहिए, अन्यथा पेट दर्द जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस और काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। सरकारी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निपटना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी सकती है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में आपको कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
