2 August 2025 Ka Rashifal

2 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 2 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। पूरा दिन पूरी रात पार करके 2 अगस्त के दिन सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।

मेष राशि (Aries)  व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से बीच में अटका हुआ है, तो वह शाम के समय पूरा हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का भी आपको पूरा सहयोग प्राप्ति होगा। आर्थिक मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन संतान की ओर से कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र शत्रु बन सकता है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव पसंद आएंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आप किसी से पार्टनरशिप थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें और कोई बड़ा जोखिम न लें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मिथुन राशि (Gemini)   किसी भी यात्रा के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी, अन्यथा कोई मूल्यवान वस्तु खोने या चोरी होने का डर बना रहेगा। अगर कार्यक्षेत्र में आपके जरूरी काम रुके हुए थे तो अब वे पूरे होने लगेंगे। आपको अपने प्रोजेक्ट से जुड़ा को शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रात में किसी मांगलिक कार्य में जाने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक विषयों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान को पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनसे बातचीत करें और उनके मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करें। किसी नए वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि का स्वामी सूर्य कर्क राशि द्वादश भाव में है। इससे नौकरी में आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनने शुरू हो सकते हैं। वहीं, कार्यस्थल पर अपनी मधुर वाणी से आपको सम्मान प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। आप भगवान पर भरोसा रखें। आपसे यदि कोई झूठ बोला था, तो आज वह भी उजागर हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के अवसरों पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन उसमें कुछ कठिनाइयां अवश्य आएंगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपके चारों और खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। आर्थिक मामलों में अगर कई दिनों से पैसों की लेन-देन को लेकर समस्या चल रही थी तो अब वह हल हो सकती है। इससे आपको अब पर्याप्त मात्रा में धन लाभ भी होगा और सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी पास या दूर की यात्रा की योजना बनकर स्थगित हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी क्योंकि पुरानी चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं, जो लोग कमीशन का काम करते हैं, उन्हें आज अच्छा कमीशन मिलने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

मकर राशि (Capricorn)   रोजगार और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है और कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और प्रयास उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन शाम के समय किसी भी विवाद या झगड़े से आपको दूर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां दस्तक दे सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, आप दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका मनोबल भी काफी ऊंचा रहेगा। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने के सोच सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय से आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ कोई रणनीति बना सकते हैं। साथ ही, आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर मेहनत के बाद भी आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी समाचार के चलते आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऐसे में विवाद से बचें और सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको बड़ों के प्रति आदर और सम्मान बनाए रखना होगा। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों में आपको थोड़ी सहजता दिखानी होगी। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप जल्दबाजी में किसी से कोई समझौता न करें और यदि आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या लंबे समय से बढ़ रही है, तो उसे उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।