17 May 2025 Ka Rashifal

17 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 17 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 17 मई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही  रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला और करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर ला सकता है। व्यवसाय में यात्रा से मध्यम लाभ प्राप्त होगा, लेकिन दोपहर के बाद उच्चाधिकारी से टकराव या वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे कानूनी उलझनें पैदा हो सकती हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने से पहले दस्तावेजों को जांच लें।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रखते रहने की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से खटपट हो सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर भी टेंशन बनी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Money Plant: क्या मनी प्लांट के साथ तुलसी लगाना सही होता है?

मिथुन राशि (Gemini)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अक्समात लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर गति काफी तेज रहेगी। आपको अपने कानूनी मामलों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यवसाय पर पूरी निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो साथी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में मिली-जुली परिस्थितियां रहेंगी। कुछ कार्य अपेक्षा से बेहतर होंगे, जबकि अन्य में देरी हो सकती है। जल और सेनेटरी उत्पादों से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक अपने प्रयासों से उच्चाधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे पदोन्नति के अवसर बनेंगे। किसी सरकारी योजना या टेंडर में भाग लेना लाभकारी हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित है, लेकिन आपको अत्‍यधिक श्रम से थकान हो सकती है। तनाव से बचने की सलाह है।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके अत्यधिक खर्च करने की आदत के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट का भी खास ख्याल रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। व्यापार में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचें, नहीं तो आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ है। चंद्रमा और मंगल की स्थिति संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रही है। कार्यस्थल पर आपको नए ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने का अवसर मिल सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। पुराने संपर्कों से लाभ होगा और मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा प्रॉजेक्ट शुरू हो सकता है। शाम का समय सामाजिक मेल-मिलाप और उत्सव में बीतेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी अच्छी पैठ रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सेवा कार्यों और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का है। ऑफिस में आपकी ईमानदारी और मेहनत की सराहना होगी, जिससे आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इससे सहकर्मियों में ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने से दीर्घकालिक सफलता मिलेगी। धन की स्थिति संतुलित है, लेकिन अनावश्यक दान से बचें। शाम का समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। प्रेम जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपने धन को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के जातकों के लिए दिन अचानक से धन लाभ का संकेत दे रहा है। कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। व्यापार में लाभदायक डील होने की संभावना है, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, जिससे मानसिक चिंता रहेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें और साथियों से दूरी बनाए रखें। जोखिम भरे कार्यों में संलग्न न हों और किसी स्कीम में बिना जांच-पड़ताल निवेश से बचें। दिन अंत तक संतुलित रहेगा और आपको लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको बिजनेस में एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको घर और बाहर के कामों में तालमेल बनकर चलना होगा। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए दिन करियर की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। यदि आप किसी नई नौकरी या प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। युवा जातक ऑफिस में अपनी रचनात्मकता से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे। व्यापार में नए प्रयोग सफल रहेंगे और आय के स्रोत बढ़ेंगे। साझेदारी में काम कर रहे जातकों को लाभ होगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। रात्रि का समय पारिवारिक मेलजोल और सामाजिक सक्रियता में बीतेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।