16 November 2025 Ka Rashifal

16 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

16 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 16 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष मास का 12वां दिन है और रविवार का दिन है। आज सूर्य देव का राशि परिवर्तन होना महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। इसी के साथ चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में संचरण करेंगे। पंचांग के अनुसार, आज अभिजीत मुहूर्त 11:44 ए.एम. से 12:27 पी.एम. तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। वहीं राहुकाल आज शाम 4:07 पी.एम. से 5:27 पी.एम. तक रहेगा, जिसे अशुभ समय माना जाता है। इसके अलावा आज वृश्चिक संक्रांति भी है। रविवार होने के कारण इस दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जा सकता है।

मेष राशि (Aries)  आज आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको संतान के मन में चल रही  उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार खड़ी करेगी।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों के लिए आज के दिन लाभ के योग बनते हुए दिख रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात से आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, संतान पक्ष से कुछ राहत की खबर मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिलेगा और किसी पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई मुकदमा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   चंद्रमा के तृतीया भाव में होने से कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम संपत्ति का संकेत मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होती दिख रही है। चंद्रमा के प्रभाव से आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के दिन आप संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकते हैं। ऐसे में यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचें, जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई स्कॉलरशिप पार्टी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं और अपने रुके हुए धन को निकालने की कोशिश से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों को आज के दिन करियर में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। राशि स्वामी बुध तृतीया भाव में पराक्रम में वृद्धि करा रहे हैं। ऐसे में रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिल सकता है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत मिलेगी। ये खबर आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव में कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और संतान के मनमाने व्यवहार के कारण भी आप परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। इस दौरान डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। आपकी राशि पर शनि की स्थिति पंचम संतान मित्र भाव भाव में हो गई है। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार होने की प्रबल संभावना बन रही है। आज का दिन इस सबकी जांच कराने में बीतेगा। रोग के दौरान भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आप अपने आलस्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। नौकरी में बदलाव को लेकर आप कोई योजना बना सकते हैं। आपके किसी फैसले को लेकर परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को एक नई दिशा मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज के दिन आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। इस दौरान ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात का समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करें। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर परेशान थे, तो वह अपने गुरुजनों से बातचीत करके उस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। आप अपनी संतान से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता में बीतने वाला है। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। ऐसे में संबंधों के खराब होने का पूरा खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी करा सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें