14 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 14 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का आठवां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो सुबह 11:09 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:44 एएम से 12:30 पी.एम. तक रहेगा, जबकि राहुकाल 3 पीएम से 4:26 पीएम तक रहेगा। आज वार के अनुसार आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको किसी योजना में अपेक्षा से अधिक धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा होना होगा। आप अपने जरूरी मामले पर गंभीरता से सोच विचार करें और आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको घर और बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि के जातकों का आज का दिन नई योजनाओं और कार्य-प्रणालियों पर केंद्रित रहेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मानसिक शांति प्राप्त होगी। कानूनी विवादों में आज आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल हो सकती है। वहीं, दिन के उत्तरार्ध में कुछ उलझने आएंगी, परंतु पराक्रम बढ़ेगा और कार्यक्षमता में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। कार्यालय में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपको बेवजह का तनाव बना रहेगा। आप संतान के करियर को लेकर अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ होने से आपके मन में समस्या रहेगी, जिसे पूरा करने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। आपको अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए फलदायी रहने वाला है। आज के दिन मन लगाकर किए हुए कार्य के परिणाम तुरंत दिखाई देंगे। इस दौरान अधूरे काम पूरे होते हुए दिख रहे हैं। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके सोच और विचारों को महत्व मिलेगा। सहकर्मी भी आपकी बातों से प्रभावित होकर पूरा सहयोग देंगे। पारिवारिक वातावरण में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। शाम को विवाह या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर पूरी ईमानदारी दिखानी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी हो सकती है। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आस-पास के लोगों से अनावश्यक विवाद हो सकता है। वहीं,परिवार में किसी शुभ कार्य या समारोह की चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आत्मविश्वास से लिए गए निर्णय आपके लिए फलदायी साबित होंगे। शाम के समय परिस्थितियों में सुधार आएगा और दिन की शुरुआत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए कुछ नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपको कानूनी मामलों में अपनी आंख और कान को खुले रखने होंगे। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। व्यापार और नौकरी दोनों में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। यदि किसी नए विचार या तकनीक को अपनाने की योजना है तो आज का दिन शुभ है। निवेश से भी लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके प्रतिद्वंदी भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से सफलता मिलेगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन धनु राशि वालों को कुछ जोखिम उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक मामलों में यदि सोच-समझकर थोड़ा जोखिम लिया जाए तो बड़ा लाभ हो सकता है। नई योजनाओं पर काम करने के लिए यह बेहद उत्तम दिन है। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नया करने का आज अवसर मिलेगा। किसी अपने के लिए आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए मौके सामने आएंगे, उन्हें पहचानना और सही दिशा में उपयोग करना आपके हाथ में है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आपका कोई जरूरी काम आपको टेंशन दे सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Astrology: दिवाली के बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, झटके में आएगा पैसा!
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होने वाला है। व्यापार में लिया गया जोखिम आज फायदेमंद साबित होगा। मुश्किल परिस्थितियों को आप अपनी बुद्धिमत्ता और संयम से सुलझा लेंगे। आपकी वाणी और विचारों का प्रभाव लोगों पर सकारात्मक रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और नए अवसर सामने आएंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
