14 January 2025 Ka Rashifal

14 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

14 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

14 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 14 जनवरी को सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को मकर संक्रांति है। 14 जनवरी को प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। आप किसी कठिन समस्या का समाधान खोज लेंगे। बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। आज फिजूलखर्ची से बचें। अपने खर्चों पर ध्यान दें और बजट बनाकर चलें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपकी आय बेहतर रहेगी। आप अपने खर्च भी आसानी से कर सकेंगे। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। रुपये-पैसे के मामले में फायदा होगा। दूसरों की भावनाओं को समझें और उनके अनुसार व्यवहार करें, इससे आपको लाभ होगा। दूसरों की बात सुनने से आपको फायदा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन और सम्मान के मामले में लाभ का दिन है। ऑफिस में टीम वर्क से कठिन समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। माताजी की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। परिवार में महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपको खुशी का अनुभव होगा। किसी से बहस या विवाद में आपकी जीत हो सकती है। व्यापार के मामले में किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। धन और सम्मान के मामले में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप यदि किसी काम में बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको भविष्य में नुकसान होने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल होंगे। कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपने बजट का ध्यान रखें। फालतू खर्च से बचें। ऐसी चीजें न खरीदें जो फिलहाल आपके काम की नहीं हैं। आपके नए विचारों को सराहा जाएगा और उनसे आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाएं। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। किसी रचनात्मक काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम को जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। घर के बड़ों से बहस करने से बचें, उनकी राय सुनें। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Grah Gochar 2025: 14 फरवरी से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूसरे के मामले में बोलने से पहले आप सोच विचार अवश्य करें। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपको बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य को यदि लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता से आप किसी संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन के पहले भाग में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। अनुभव के मामले में लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप परिवार में सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उन्हें किसी नई योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय पुरानी बातों को लेकर ताजा करेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।