13 December 2025 Ka Rashifal

13 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

13 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 13 दिसंबर 2025 से पौष मास का 9वां दिन है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि 4:37 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 एएम से 12:36 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 9:40 एएम से 10:58 एएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनको आप बखूबी निभाएंगे। आपके रिश्ते भी बेहतर रहेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिलता दिख रहा है। आपके आस पड़ोस में यदि कोई बात विवाद हो, तो आप उसमें न पड़े, क्योंकि उसके कानूनी होने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधानी से करें, इसलिए आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों को राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। आज आपके जन्म स्थान से षष्ठम चन्द्रमा और द्वादश भाव में शनि-मंगल का योग बना हुआ है। ऐसे में प्रयास करके सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। अच्छे परिणाम के लिए सोमवार को रुद्राभिषेक करें।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, वह अपनी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे और माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देगी। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में यदि कुछ उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से सोसायटी में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी निर्णय नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने मित्रों की मदद के लिए भी आगे आएंगे और यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, वह भी आपको मिल सकती हैं। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को अपने घर लेकर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। दोस्तों से मिलने का भी आप समय निकालेंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप घर की साफ-सफाई और रख रखाव को लेकर भी थोड़ा ज्यादा ध्यान दिखाएंगे। आपके स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या आपको परेशानी देगी, जिसके लिए आपको थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो इससे बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आपको कोई निवेश थोड़ा सावधानी से करने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन बॉस से उनके रिश्ते भी बेहतर रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी रिलैक्स फील होगा। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से काम को लेकर सलाह लेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें