13 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
हिन्दू पंचांग के मुताबिक, आज 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से बैसाख कृष्ण पक्ष यानी कि प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि इसी दिन सूर्य भी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। अब यहां पर सूर्य का मेष राशि में 13 अप्रैल को गोचर होगा, समय 3 बजकर 21 मिनट रहेगा। इसी तरह बात अगर पुण्यकाल की करें तो जब सूर्य मेष राशि में जाएंगे, उसी समय स्नान-दान का आप आरंभ कर सकते हैं। बताया गया है कि पुण्यकाल की तिथि 14 अप्रैल है और स्नान-दान का समय 9 बजकर 43 मिनट।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में लगाइए हनुमान जी की तस्वीर, बनेगा शक्ति कवच, बस इस बातों का रखें ध्यान

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा और आप अपने काम को सामान्य रूप से पूरा करते रहेंगे। आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। कईं लोगों के लिए दिन भर आलस्य का माहौल रहेगा और कोई काम करने का मन नहीं करेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि आपका धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप बिना सोचे समझे किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करे, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। संतान ने यदि किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दिया था, तो उसमें उन्हें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लेागों के लिए दिन उत्सुकता से भरा होगा आपको कहीं से हर प्रकार का लाभ होने की उम्मीद है। दिन एक्साइटमेन्ट से भरा है और आपको फोन से कोई काम की जानकारी मिल सकती है। छात्र अपना अधिकांश वक्त अपनी पढ़ाई में लगाएंगे तो उन्हें फायदा होगा। बिजनस करने वाले लोग अपने धंधे मे नई तकनीकें अपना सकते हैं। उन्हें आगे बढ़ने के मौके हासिल होंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके बॉस भी आपसे काफी खुश रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए करियर के मामले में दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का वक्त आ गया है। आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है या फिर आपको उनसे लाभ होगा। आपको दोस्तों के साथ रहने का फायदा होगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में भी आपकी किसी गलती से कोई नुकसान हो सकता है। काम अधिक रहने के कारण व्यस्तता रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए दिन शुभ लाभ से भरा होगा और आपको फोन से कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। आपको अपने काम को समय से पूरा करते हुए मेहनत करने की सलाह है। धन के मामले में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: आपकी आर्थिक तंगी होगी दूर..बस करना होगा ये छोटा सा काम
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कारोबार में आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। आपको फाइनेन्स से जुड़े काम में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लेागों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपको टीमवर्क का जज्बा दिखाने से लाभ होगा। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी।
मीन राशि (Pisces) आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। काम समय से पूरा होने में समस्या आ सकती है। आप अपने मन में लोगों के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी से अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करने से बचाना होगा। आपके जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
