12 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 12 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का छठवां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 2:16 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।
आपको बता दें कि रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल शाम 4:28 बजे से 5:55 बजे तक रहेगा। आज के दिन कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो साथी से उनकी खटपट चलती रहेगी। आपकी प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ-साथ आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि के जातकों को आज के दिन अपनी वाणी पर ध्यान रखना होगा। व्यवहार में संयम व सावधानी बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। आस-पास के लोगों से बेवजह का टकराव हो सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। घर में किसी शुभ कार्य के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रात का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिखेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में फायदे को लेकर ज्यादा धन जुटा पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही समझदारी से लेना होगा। आज आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। मन से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और जल्द ही उसका परिणाम आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और महत्वपूर्ण चर्चाओं से लाभ होगा। कार्य स्थल का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा और आपको सहयोगियों का पूरा समर्थन भी मिलेगा। आपकी रचनात्मक सोच आपके काम में भी दिखेगी, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। शाम के समय किसी विवाह या शुभ आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) आज आप अपने रुके हुए कामों को करने में तेजी लाएंगे, जिस कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यधिक व्यस्त नजर आ रहा है। अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में अड़चन डाल सकते हैं। ऐसे में आपको संयम बनाकर रखना होगा। आज के दिन अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। रात का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ मंगलमय कार्यों में समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पिछले चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृति हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Astrology: 17 अक्टूबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे और लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, पारिवारिक जीव की बात करें तो परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों को नई योजनाओं से भविष्य में लाभ होगा। इस दौरान आपको सिर्फ अपने काम पर फोकस रखना होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं पर पूरी निगरानी बनाकर रखे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। किसी सरकारी मामले को लेकर आप लापरवाही ना दिखाएं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी की डील को थोड़ा सोच समझकर फाइनल करना होगा और उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा उथल पुथल भरा रहने वाला है। इस समय सोच-समझकर निर्णय लेने में ही आपकी भलाई है। लेकिन, व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाने से बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके लिए दिनचर्या के कार्यों से हटकर कुछ नई शुरुआत लाभकारी साबित हो सकती है। आज के दिन आपको किसी करीबी व्यक्ति के लिए आर्थिक सहायता भी करनी पड़ सकती है। नए अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ने की जरूरत है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत अधिक होगी और आपके कुछ मित्रों भी साथ देंगे, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी दूसरे से वाद-विवाद में ना पड़ें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों का आज का दिन आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में उठाया गया जोखिम आपको जबरदस्त लाभ दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कुछ अड़चन भी आएंगी, लेकिन आज अपने व्यवहार से सुलझा लेंगे। पेंडिंग काम भी आज के दिन पूरे होते दिख रहे हैं। आज के दिन किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आपको शुभ फल मिलेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

