नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री चुनाव हारे..देखिए लिस्ट

Trending मध्यप्रदेश राजनीति

MP Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश की हॉट सीट दतिया से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) चुनाव हार गए हैं। तकरीबन 8800 से अधिक वोटों से नरोत्तम मिश्रा को यह शिकस्त मिली है। इसी तरह शिवराज कैबिनेट (Shivaraj Cabinet) के अन्य 12 मंत्री भी चुनाव जीतने में विफल रहे। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः MP छत्तीसगढ़-राजस्थान किसके सिर पर सजेगा ताज, तेलंगाना का हाल भी जान लीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः विधानसभा चुनाव में BJP की हैट्रिक..सिर्फ़ तेलंगाना ने बचायी कांग्रेस की लाज़
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। रविवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान बीजेपी बहुमत के आंकड़े से भी ज्यादा सीटों पर आगे रही। लेकिन शिवराज सरकार (Shivraj Government) के 33 मंत्रियों में से 12 चुनाव हार गए, जबकि एक मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया गया था। लेकिन बाकी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में फतह हासिल करने में कामयाब रहे।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) से 8800 से ज्यादा वोटों से परास्त हो गए। हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, अटेर अरविंद सिंह भदौरिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और पोहरी से सुरेश धाकड़ ने भी अपनी-अपनी सीट गंवा दी। इनमें से सुरेश धाकड़, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है।

Pic Social Media

जानिए कैबिनेट मंत्री पद कौन जीता?

रहली से गोपाल भार्गव

सांवेर से तुलसीराम सिलावट

हरसूद से विजय शाह
मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा
अनूपपुर से बिसाहू लाल साहू
खुरई से भूपेंद्र सिंह
मानपुर से मीना सिंह मांडवे
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत
पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह
नरेला से विश्वास सारंग
सांची से प्रभुराम चौधरी
ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर
जावद से ओम प्रकाश सखलेचा
महू से उषा ठाकुर
उज्जैन दक्षिण मोहन यादव
सुवासरा से हरदीप सिंह डंग
रीवा से राजेंद्र शुक्ला

जानिए कैबिनेट मंत्री पद कौन हारा?

दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा
हरदा से कमल पटेल
बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया
बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल
अटेर अरविंद सिंह भदौरिया
बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन

शिवराज सरकार के राज्यमंत्री

शाजापुर से इंदर सिंह परमार- जीते

मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव- जीते

ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह- हारे

अमरपाटन से रामखेलावन पटेल- हारे

पारसवाड़ा से रामकिशारे नानो कांवरे- हारे

पोहरी से सुरेश धाकड़- हारे
खरगापुर से राहुल सिंह लोधी- हारे
शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया- चुनाव नहीं लड़ा

ओपीएस भदौरिया- टिकट नहीं मिला

READ: Mp Assembly Election Results 2023, Mp News, Rajendra Bharat Defeated Narottam Mishra, List of Shivraj Cabinet Ministers, Shivraj Cabinet Ministers, Mp Latest News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi