12 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज यानी 12 मार्च को फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि का संयोग बना है। और पूरा दिन रहेगा। आज बुधवार जिसके देवता भगवान गणेशजी रहेंगे और ग्रहों का आधिपत्य बुध का रहेगा। ऐसे में बुध आज मीन राशि में राजयोग बनाएंगे। जबकि चंद्रमा आज दिन रात सिंह राशि पर संचार करेंगे। और गुरु से चतुर्थ भाव में होने से गजकेसरी योग बनाएंगे। ऐसे में आज भगवान गणेश जी की कृपा से मकर समेत कई राशि के जातकों के भाग्य का सितारा चमकेगा और उम्मीद से बढ़कर लाभ पाएंगे। तो आइए इसके साथ यह भी जान लेते हैं कि दिन को शुभ बनाए रखने कल कौन से उपाय कर सकते हैं।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनोकामना पूरा होने के लिए शनिवार को इन जगहों पर जलाएं दीपक

ये भी पढे़ंः Holastak: होली तक घर में बिल्कुल न करें ये 5 काम, नहीं तो…!
मेष राशि (Aries) आज आपका काफी दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं। काफी ऊर्जावान दिखेंगे। वित्तीय मामले में सफलता मिलेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले भी आपके फेवर में रहने की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य के साथ संवाद करें। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस का अनुभव करेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज आपको काफी हिम्मत के साथ कार्य करने की जरूरत है। शराब और सिगरेट पर पैसा खर्च करने से बचें, इससे आपकी सेहत और वित्तीय स्थिति दोनों को नुकसान पहुंचेगा। पार्टनर के साथ मजाकिया अंदाज कर सकते हैं। वह आपसे काफी खुश होगी। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य चिंता से बचें।
घर में परिवार के साथ समय बिताएं, माहौल में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत आपको परेशान कर सकती है। उसपर ध्यान दें।
मिथुन राशि (Gemini) आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों के अंदर उत्साह लेकर आएगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से तो अच्छा है लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में धन लाभ का योग बना रहेगा। नौकरी में आज अपको किसी सहकर्मी के व्यवहार से क्रोध आ सकती है। वैसा आज कामकाज के साथ आपको कार्यक्षेत्र में दोस्तो के हाथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आज आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज आप अपने ऊपर तनाव को आने न दें। दूसरों के बारे में आज ज्यादा सोच सकते हैं। किसी की मदद करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ दिन का आनंद लें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपको आज अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करना है।
तुला राशि (Libra) आपको आज अपने जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखना होगा। कोई मेहमान आपके घर पर अचानकर से आ सकता है। घर का खर्च भी बढ़ेगा। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना बनेगी। यात्रा परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं। आने वाली छुट्टियों को बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं। दिनभर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से निकाल दें। दिन की शुरुआत में आपको आर्थिक झटका मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा। लेकिन आप आज अपनी समझदारी और संयम से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका पूरा हो सकता है। घरेलू जरूरतों पर आज आपको धन खर्च करना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपको आज आपको कोई ऐसी खुशी मिलेगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। हर जगह दखलंदाजी करना सही नहीं है। पूरे दिन आपके मन में शांति का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपका काफी करीब आने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। जोखिम ले सकते हैं। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। चंद्रमा और शनि के बीच आज षडाष्टक योग बनने से आपको आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको आज कोई पुरानी समस्या के फिर से उभर आने से परेशानी हो सकती है। वैसे आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका समय रोमांटिक बीतेगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से आपकी शिक्षा में बाधा आ सकती है। कारोबारियों को आज बिजनेस में लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र और करियर में उन्नति का मौका मिलेगा। जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। लेकिन आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो लोग आपका इस्तेमाल मतलब साधने के लिए कर सकते हैं। ससुराल के सदस्यों से आपको आज लाभ मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

