11 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 11 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि रविवार रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित हैं, जिसमें से स्वाती 15वां नक्षत्र है। इसके अलावा आज नरसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर में आपके लिए प्रगति लेकर आ सकता है। यदि आप किसी लीडरशिप रोल में हैं, तो आपके फैसले की सराहना होगी। टीम में आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास से माहौल सकारात्मक रहेगा। जो लोग प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों की प्रतीक्षा में थे, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है और कोई पुराना क्लाइंट या संपर्क आपको नया प्रॉजेक्ट दे सकता है। बिजनस करने वालों को अचानक लाभ मिल सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को भूलकर भी न लांघें, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत!
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन प्रफेशनल रूप से बेहद व्यस्त रहेगा लेकिन आपकी योजना और समय प्रबंधन से सब कुछ कंट्रोल में रहेगा। यदि आप मल्टीटास्किंग या क्लाइंट सर्विस से जुड़े क्षेत्र में हैं, तो जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। करियर में कोई नई दिशा या प्रस्ताव आ सकता है जो भविष्य में उन्नति देगा। आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी अनुकूल है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है, विशेष रूप से यदि आपने हाल में कोई डिजिटल प्रॉजेक्ट या फ्रीलांस जॉब शुरू की है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपके आत्मविश्वास और संचार कौशल की परीक्षा हो सकती है। ऑफिस में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा लेकिन अति आत्मविश्वास या अहंकार से बचें वरना निर्णयों में चूक हो सकती है। बिजनस में कोई बड़ा सौदा करने से पहले दस्तावेज अच्छे से जांच लें। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन घर या ऑफिस से जुड़े खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार या क्रिप्टो निवेश से जुड़े लोग सतर्क रहें। उतार-चढ़ाव आ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बेवजह कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको किसी दुर रह रहे परिजन की याद सताएगी। आप अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी माताजी का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए दिन साझेदारी और नेटवर्किंग में लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी पार्टनरशिप में बिजनस कर रहे हैं तो आपसी तालमेल से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को नए क्लाइंट से डील मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, कोई पुराना इन्वेस्टमेंट अब रिटर्न देने लगेगा। साथ ही सोशल मीडिया, कला, फैशन या कंसल्टेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी धन लाभ के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भाई व बहनों से आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद में उलझ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कानूनी मामला आज आपको खुशी दे सकता है। आप किसी परिजन से धन उधार लेने से बचे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों का भाग्य आपके साथ है, विशेषकर करियर के मामले में आपको लाभ होगा। विदेश से जुड़ा कोई अवसर या कंपनी से इंटरव्यू कॉल आ सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन मिलाजुला है। आपका काफी खर्च यात्रा और डॉक्यूमेंटेशन को करने में होगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय भी है, खासकर यदि वह लॉन्ग टर्म हो।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों व सगे संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई इनकम का सोर्स भी बढ़ सकता है। सिंगल लोग जिसे प्यार करते हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में पूरा ध्यान देकर ही कामों को करना होगा। राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में रख दें इस पंछी का टूटा पंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का दिन रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आपके आइडियाज और इनोवेशन से कंपनी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्टार्टअप या स्वतंत्र पेशेवरों के लिए भी नया क्लाइंट मिलने के योग है। आर्थिक रूप से भी दिन लाभदायक रहेगा। कोई नया अनुबंध या पार्टनरशिप इनकम बढ़ा सकती है। हालांकि, जोखिम भरे इन्वेस्टमेंट से बचना ही बेहतर होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
