10 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 10 नवंबर 2025 है, और आज मार्गशीर्ष मास का छठा दिन है। पंचांग के अनुसार, यह मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो 11 नवंबर की रात 12:07 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा दोपहर 1:03 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे।
आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8:01 बजे से 9:22 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन चूंकि आज सोमवार है, इसलिए आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपको किसी बेवजह के काम को लेकर भागदौड़ करने से बचना होगा। आप किसी से बिना मांगे सलाह न लें। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे वह आसानी से दूर हो जाएंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
वृष राशि (Taurus) राशि स्वामी शुक्र का षष्ठम भाव में होना और चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर आज आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने का शुभ समाचार आज सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने से आत्म संतोष का अनुभव होगा। शाम का समय परिवार या प्रियजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में राहत मिलेगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह भी उस पर खरी उतरेगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में काफी मेहनत करेंगे। आपके और जीवनसाथी के बीच यदि कोई गलतफहमी उत्पन्न हो, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) राशि से द्वादश भाव में स्थित गुरु और चंद्रमा आज आपके लिए अत्यंत शुभ संयोग बना रहे हैं। यह योग सर्वत्र विजय, सम्मान और सफलता का प्रतीक है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन लाभदायक रहेगा। आपके शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। इस दौरान बच्चे खेल कूद में बिजी रहेंगे तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। शाम के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, इसलिए उसमें बिल्कुल ढील न दें और प्रॉपर्टी को लेकर आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप अपनी माताजी से किसी बात लेकर बातचीत कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातक आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव हो सकता है। इस दौरान आपको थोड़ा सोच-समझकर काम करना होगा। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम लेना होगा। घर में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवनी जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपके बॉस भी आपको कोई पुरस्कार या प्रमोशन आदि सकते हैं। सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज के दिन आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी। ऐसे में उसके अनुभव का लाभ आपको प्राप्त होगा और भविष्य में फायदा होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। शाम से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने घर के जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ पारिवारिक मामले आपको समस्या दे सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई कठिन कार्य मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। आपके विरोधी आज आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा। हालांकि, आज अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए जरूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। शाम के बाद प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज आप अच्छे कामों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपने घर की मरम्मत आदि का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको अपना खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है, अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, इसलिए किसी भी काम को लेकर लापरवाही ना करें। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
