1 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 1 नवंबर 2025 से कार्तिक मास का 25वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 9:20 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 6:48 बजे से कुंभ राशि में रहेंगे।
आज के दिन का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय 12:05 बजे से 1:28 बजे तक रहेगा। आज प्रदोष व्रत और कार्तिक मास की दशमी तिथि का महत्व है। शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है, इसलिए आज शनिवार व्रत रखना शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को फिजूल के खर्चे से बचना होगा। किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण सोच समझकर लें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय परिवारजनों के साथ आमोद प्रमोद में बीतेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे, लेकिन आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज के दिन आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपके सामाजिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान दिख रहा है। हालांकि इस दौरान कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में आपकी रुचि रहेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके कोई डील फाइनल करना बेहतर रहेगा। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। माता जी का कोई पुराना रोग उभरने से भागदौड़ बनी रहेगी। आस पड़ोस में आप किसी वाद-विवाद को लेकर कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशान्ति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुता आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होता दिख रहा है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आप जल्दबाजी दिखाएंगे और आपसे गड़बड़ी हो सकती हैं। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन करके फंस सकते हैं, इसलिए शेयर मार्केट में भी आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक रहने वाला है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। नवम आय भाव में बृहस्पति मिथुन राशि का होकर विराजमान है अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना आपके लिए शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Astrology: इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, मंगल-गुरु दिलवाएंगे राजयोग!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। इस दौरान कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना भविष्य में आपको लाभ देगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, तो ही बेहतर रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी बात को लेकर माताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। नौकरी में आपको सहकारियों का पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिवार के लोगों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Shanidev: नवंबर में शनि हो रहे मार्गी, इन राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू!
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपने खर्चों को कंट्रोल करके किसी बचत की स्कीम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहेगी। नौकरी में यदि आप बदलाव की योजना बना रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

