1 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अपने घर के वास्तु दोष को ऐसे दूर करें

मेष राशि (Aries) आज के दिन मेष राशि के लोगों को अपने घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रॉजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। युवाओं के करियर में गति आएगी। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें।

वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों  सावधानी बरतें। यदि आप किसी वाद विवाद में फंसे हुए थे, तो उसे बाहर निकालने के लिए अपने भाई व बहनों से बातचीत करें। संतान की तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips For Plants :घर में इन 3 पौधों को लगाने से पहले इनकी सही दिशा जान लीजिए

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोग आज अपने लिए समय निकाले तो बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनस आपके लिए लाभकारी रहेगा। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान न दें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे।  इसके साथ-साथ आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए भी समय निकलेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सोच विचार अवश्य करें। आपके आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आर्थिक समस्या में सुधार होगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो  उसमें आपको एक्शन में आना होगा, तभी वह समाप्त हो सकेगा। अपने शारीरिक कष्टो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि परिवार में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग आज ढेरों बातचीत करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा। जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दे। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज अत्यधिक धन ना लगाएं।  बिजनेस में बनाई गईं योजनाएं सफल नहीं होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न पड़ें अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी नए काम को करने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़ा कोई अहम फैसला बहुत ही सावधानी से लें।  जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें  दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मधुर रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोग आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। आपको अपने स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)    आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। अत्यधिक खर्च आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप तरक्की की राह पर चलते रहेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपकी राह में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। काम की अधिकता रहने के कारण आप जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) आज मीन राशि लोगों का उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)