1 January Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
1 जनवरी आज से नया साल आरंभ हो रहा है। साल 2025 का पहला महीना सभी राशियों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। 2025 की शुरुआत नए अवसर और उम्मीदें लेकर आएगी। आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में उत्तराषाढ़ा 21वां नक्षत्र है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का पहला चरण धनु राशि में और बाकी तीन चरण मकर राशि में स्थित होते हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के देवता विश्वेदेव हैं।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, इसलिए आप अपनी सोच में नकारात्मकता बिल्कुल ना रखें। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आय के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से समस्याएं कम होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से पारिवारिक मामलों को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बातों को समझना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ रुकावटे आ गयी थी, तो वह भी दूर होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देना होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए वाणी की कोमलता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको टेंशन कम रहेगी, कोई काम यदि आपको लंबे समय से समस्या दे रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां निभानी होगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। नौकरी में बदलाव करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको धन कमाने के नए-नए मार्ग मिलेंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में कुछ बदलाव करने के लिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। किसी जल्दबाजी में लिए गए फैसले के लिए आपको पछतावा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में बिना सोचे समझे हाथ न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन आध्यात्म के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता-पिता आपको यदि किसी काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आपको उस पर अमल करना बेहतर रहेगा। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको किसी अधिकारी की मदद मिल सकती है, जिससे आपका मामला कोर्ट में जाने से पहले ही सुलझ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं और आपको अपने कामों को लेकर टेंशन लेने से अच्छा है, आप उन्हें सहकर्मियों की मदद से पूरा करें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। यदि आपने उसमें ढील दी, तो उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। किसी नए मकान की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए कल ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपको अपने कामों में कुछ अड़चन्ने आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा, इसलिए आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट बहुत ही सोच समझकर करें। भाइयों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होगा। आपकी संतान से आपका यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो वह बढ़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। आपकी वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी समस्या का छोटा ना समझे। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें, नहीं तो इससे आपका कोई काम बिगड़ सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य लें।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, वह भी फाइनल हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी उलझनों से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आप अपने घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा परेशान तो करेंगे, लेकिन आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आप किसी कानून ने मामले में जल्दबाजी दिखाएंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
