न्यूज़ नेशन से यहां पहुंचे ‘रिसर्च इंजन’ शंकरेश  

TV
Spread the love

युवा पत्रकार शंकरेश ने न्यूज़ नेशन को अलविदा कह दिया है। शंकरेश का नया ठिकाना ज़ी न्यूज़(Zee News) है जहां शंकरेश एडिटोरियल, स्पेशल प्रोग्राम में बतौर प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

शंकरेश न्यूज़ नेशन में बतौर रिसर्चर काम कर रहे थे. न्यूज़ नेशन में प्राइम टाइम के टीआरपी तोड़ शोज़ में शंकरेश के रिसर्च की अहम भूमिका होती थी। इसके अलावा शंकरेस स्पेशल शोज़, पॉलिटिकल इंटरव्यूज़, अंतरराष्ट्रीय खबरों और रक्षा के क्षेत्र में भी एडिटोरियल वर्क कर चुके हैं। न्यूज़ नेशन में शंकरेश की ये दूसरी पारी थी। खबरों पर गहरी पैठ रखने वाले युवा पत्रकार शंकरेश इससे पहले न्यूज़ 24 और डीडी न्यूज़ में भी रिसर्च टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शोज़ की प्लानिंग, एंगल और रिसर्च में शंकरेश की अहम भूमिका रही है। शंकरेश को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है।

मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले शंकरेश ने मुजफ्फरपुर से पत्रकारिता की है। शंकरेश माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स हैं।

शंकरेश को खबरीमीडिया की ओर से नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Shankresh, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism